फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rally for bjp government four years in uttarakhand

BJP के चार साल: हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे मंत्री, रैली निकालकर किया जागरूक

Mon, 11 Jun 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Jun 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Rally for bjp government four years in uttarakhand
bjp
भारतीय जनता युवा मोर्चा की महानगर इकाई की ओर निकाली गई बाइक रैली के समापन पर परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास के साथ चार साल पूरे कर लिए हैं। अब सरकार पांचवें साल की परीक्षा देने के लिए तैयार है। इससे पहले भाजयुमो महानगर की ओर से देहरादून की सात विधानसभाओं से बाइक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं, चार वर्षों के दौरान केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने रैली में आई महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हर वार्ड के 50 बूथों पर भाजपा का परचम लहराना है।
विज्ञापन


मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत देती है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आदित्य चौहान, विजेंद्र थपलियाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, प्रदीप आनंद, संगठन मंत्री संजय कुमार, कैंट विधायक हरबंश कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातों विधानसभाओं से निकली रैली
भाजयुमो महानगर की ओर से देहरादून की सातों विधानसभाओं से रैली निकाली गई। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक हरबंश कपूर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मसूरी विधायक गणेश जोशी, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, राजपुर विधायक खजानदास एवं डोईवाला से भाजयुमो के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विपुल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

हर बूथ पर 50 परिवारों से मिलेंगे कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि जल्द ही भाजपा का बूथ संपर्क अभियान शुरू होगा। इसके तहत कार्यकर्ता हर बूथ पर 50 परिवारों से मिलेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे भी बताएंगे। अभियान के दौरान मंत्री और विधायक भी क्षेत्र में जाएंगे।

मंत्रियों ने सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

Rally for bjp government four years in uttarakhand
bjp

हरिद्वार में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजयुमो ने शहर में बाइक रैली निकालकर सरकारी की उपलब्धियां गिनाई। रैली का शुभारंभ करते हुए सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। रैली देवपुरा चौक से शुरू और जटवाड़ा पुल पर समाप्त हुई।  

 इस दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलायी। स्टार्ट अप चलाकर युवाओं को स्वावलंबी बनाया। अभी भी केंद्र सरकार युवाओं के साथ अन्य वर्ग के लिए नई-नई योजना लेकर आ रहे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जो काम कभी नहीं हुए वह चार साल में भाजपा की केंद्र सरकार ने कर दिखाए।

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता और आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने देश में युवाओं की भूमिका को अह्म बताया। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिलामंत्री हरजीत सिंह, नरेश शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। रैली का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि भाजपा ने देश को एकजुट करने का काम किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुनिया न लोहा माना है।

उनकी प्रत्येक योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री नितिन चौहान, विकास पाल, शोभित गुप्ता, गौरव कौशिक, रोहित साहू, अजय प्रताप सैनी, सुबोध त्यागी, मोहित चौधरी, सन्नी पंवार, आलोक चौहान, विपिन चौहान, किशन बजाज, कमल सैनी, विपुल बंसल, संजीव पुंडीर, राहुल वशिष्ठ, अमित धीमान, विनोद भारद्वाज, रजत गौतम, विवेक शर्मा, विदित शर्मा, दीपक टंडन, सुधीर सैनी, विंदर पाल, भंवर सिंह, अमित चौहान, शुभम सैनी, अमन लखेड़ा, तुषार गौड़, आदित्य गिरि आदि शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed