फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rakhi tied to police personnel; pledge against drug abuse administered

Dehradun News: पुलिसर्मियों को बांधी राखी, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Tue, 25 Aug 2026 05:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Rakhi tied to police personnel; pledge against drug abuse administered
हरबर्टपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका सोनिया ने सहसपुर कोतवाली में पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान उन्हें नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सोनिया ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा इस पहल का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना था। रक्षाबंधन के इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed