फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rakesh roshan filed petition in high court in krrish script case.

स्क्रिप्ट चोरी का मुकदमा झेल रहे राकेश रोशन पहुंचे हाईकोर्ट

Mon, 08 Aug 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 08 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
rakesh roshan filed petition in high court in krrish script case.
राकेश रोशन को मिली राहत - फोटो : getty

क्रिश-3 के लिए कहानी चोरी का आरोप झेल रहे जाने-माने फिल्म निर्माता/निर्देशक राकेश रोशन ने अब नैनीताल हाईकोर्ट की ओर रुख किया है। सोमवार को राकेश रोशन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमा निरस्त करने की मांग की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ के समक्ष मंगलवार को होने की संभावना है।

विज्ञापन


सुपरस्टार रितिक रोशन के पिता और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में देहरादून निवासी रूपनारायण सोनकर ने 21 मई 2016 को एफआईआर लिखाई थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने एफआईआर में कहा था कि उसके लिखे उपन्यास सुअरदान के कई हिस्सों को राकेश रोशन ने अपनी सुपर हिट फिल्म क्रिश-3 में दिखाया है।

उपन्यास के अंश चोरी कर फिल्म बनाने का आरोप

rakesh roshan filed petition in high court in krrish script case.
ह्रितिक रोशन अभिनीत क्रिश ने सफलता के झंडे गाड़े थे।

सोनकर का आरोप है कि उनके लिखे इन्हीं अंशों के कारण फिल्म हिट हुई है। उन्होंने एफआईआर में यह भी कहा कि राकेश रोशन ने 1957 के कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 का उल्लंघन किया है।

पुलिस ने 28 मई को राकेश रोशन को नोटिस जारी करते हुए सात जून 2016 को डालनवाला थाने में उपस्थित होने को भी कहा था। याचिकाकर्ता राकेश रोशन ने सोमवार को इस एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए उसे निरस्त करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed