फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajya sabha elections uttarakhand.

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनाएगी यह रास्ता

Wed, 29 Oct 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Oct 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
rajya sabha elections uttarakhand.

सियासी पंडित भी मानते हैं कि मौजूदा अंकगणित के मुताबिक कांग्रेस को राज्यसभा की सीट जीतने में तो ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी लेकिन ज्यादा घमासान उम्मीदवारी को लेकर है।

विज्ञापन


इस दौड़ में कुनबे के कई घरेलू महत्वाकांक्षी तो शामिल हैं ही, हाईकमान की ओर से किसी बाहरी को एडजस्ट करने की खबर भी आ रही है। इससे पार्टी में अंदरूनी कुलबुलाहट बढ़ गई है। बाहरियों को बाहर करने की मांग भी उठने लगी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने दो नवंबर को दिल्ली में बैठक बुलाई है। उम्मीद है कांग्रेस इसी दिन अपने उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों मानें तो अभिनेता और नेता राजबब्बर और लोकसभा चुनाव में प्रभारी रहे राजीव शुक्ला के नाम भी दौड़ में बताए जा रहे हैं। गुलाम नबी आजाद का नाम भी सामने आया था लेकिन जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद ऐसा मुश्किल होगा।

उम्मीदवारी को लेकर एक राय बनाना मुश्किल

rajya sabha elections uttarakhand.

दूसरी ओर, राज्यसभा के लिए अपनी उम्मीदवारी ठोंकने वाले धीरेंद्र प्रताप का कहना है कि पार्टी को यह सीट राज्य के ही नेताओं को देनी चाहिए। उनका कहना है कि पूर्व में भी संघप्रिय गौतम, सुषमा स्वराज, सतीश शर्मा और सत्यब्रत चतुर्वेदी जैसे बाहरी नेताओं को यहां से मौका दिया गया।

प्रदेश की चिंता नहीं
जिन्होंने कार्यकाल तो पूरा किया लेकिन प्रदेश की चिंता नहीं की। ऐसे में पार्टी को राज्य आंदोलन से जुड़े नेता को ही उम्मीदवारी सौंपनी चाहिए जो राज्य की जमीनी हकीकत जानता हो।

कांग्रेस में राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर एक राय बनाना मुश्किलों भरा है। विजय बहुगुणा अपनी उम्मीदवारी को लेकर फिर सक्रिय हो गए हैं। सीएम पद छोड़ने के बाद से बहुगुणा सितारगंज विधानसभा से इस्तीफा दे राज्यसभा की उम्मीदवारी चाह रहे हैं।

सीएम हरीश रावत का खेमा शुरू से ही उनकी दलील को खारिज कर उन्हें सितारगंज विधानसभा नहीं छोड़ने दे रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हाल ही दलित और अल्पसंख्यक उम्मीदवारी की बात उठाकर बहुगुणा की राह की मुश्किलें और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed