{"_id":"5f8e713e8ebc3e9c03340b2b","slug":"rajya-sabha-election-2020-notification-will-be-released-today-for-one-seat-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव 2020: अधिसूचना जारी, 27 तक नामांकन, दो नवंबर तक नाम वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव 2020: अधिसूचना जारी, 27 तक नामांकन, दो नवंबर तक नाम वापसी
Tue, 20 Oct 2020 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
नामांकन पत्र विधानसभा के प्रभारी सचिव और निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से ही 11 बजे से लेकर तीन बजे तक मिलेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है।
विज्ञापन
28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और इसके बाद दो नवंबर तक नाम वापसी हो सकेगी। चुनाव नौ नवंबर को होगा। यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजबब्बर का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हुई है।
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होने के बाद भी प्रदेश की दोनों की प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के मैदान में उतरने की बहुत कम संभावना है। दूसरी ओर, एक से अधिक दावेदार होने के कारण भाजपा को प्रत्याशी चयन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।