फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya Sabha Election 2020: in bjp vijay bahuguna and mahendra pandey name getting strong

राज्यसभा चुनाव 2020: भाजपा के पैनल में विजय बहुगुणा और महेंद्र पांडेय की दावेदारी मजबूत 

Sun, 25 Oct 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2020: in bjp vijay bahuguna and mahendra pandey name getting strong
विजय बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

प्रदेश भाजपा की सिफारिश पर अमल हुआ तो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय में से कोई एक राज्य सभा में पहुंच सकता है। राज्यसभा में जाने के लिए भाजपा का प्रत्याशी होना ही काफी है। यही वजह है कि टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है और पार्टी को भी परंपरा से हटकर तीन के स्थान पर पांच नाम भेजने पड़े हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के कब्जे वाली इस सीट पर राजब्बर काबिज हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने उनके कार्यकाल से पहले नया सांसद चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा के पैनल में बहुगुणा और पांडेय के अलावा पूर्व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल का नाम तीसरे स्थान पर है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल और पूर्व सांसद बलराज पासी के नाम की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के मुताबिक, पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व को नाम भेज दिए हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि प्रदेश संगठन से भेजे गए नामों से ही प्रत्याशी तय हो। संसदीय बोर्ड पैनल से बाहर कोई अन्य नाम भी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र का फैसला ही अंतिम होता है। बता दें कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी रहे श्याम जाजू भी टिकट के प्रबल आकांक्षी माने जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश संगठन की ओर से उनका नाम राज्य से पैनल में नही भेजा गया। इस पर भगत ने कहा कि उनका मसला केंद्र के स्तर का है। प्रदेश संगठन ने राज्य के स्तर पर नाम भेजे हैं। उनके अनुसार, पार्टी ने जो पांच नाम भेजे हैं वे संगठन और राजनीति के अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं।   

नामांकन से पहले तय हो जाएगा नाम

राज्यसभा की एक सीट के लिए 20 अक्तूबर को अधिसूचना जारी हो गई है। 27 अक्तूबर को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। 25 अक्तूबर को रविवार है और 26 अक्तूबर से नामांकन भरे जा सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि पार्टी नामांकन से ठीक पहले प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। 

महेंद्र पांडेय : महेंद्र पांडेय भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव हैं। वह उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीकियों में से हैं।

विजय बहुगुणा : पूर्व  मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बड़े कद के नेता हैं। उनका उत्तराखंड में राजनीतिक आधार है। वे कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए बागियों के नेता हैं और साढ़े तीन साल से सम्मानजनक राजनीतिक पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भी उनकी पैरवी की है।

नरेश बंसल: बंसल पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से हैं। वर्तमान में वह सरकार में दर्जाधारी हैं। उनका संगठन में लंबा अनुभव है। वे सात साल संगठन महामंत्री रहे। इतने साल उन्होंने प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभाया। लोस चुनाव मे उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उनके इसी अनुभव को देखते हुए उनका नाम पैनल में तीसरे स्थान पर रखा गया।

अनिल गोयल: अनिल गोयल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में हैं। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे पार्टी की ओर से दो बार राज्यसभा के प्रत्याशी बनाए जा चुके हैं।

बलराज पासी: बलराज पासी पूर्व सांसद रह चुके हैं। उनकी पार्टी के अनुभवी नेताओं में गिनती होती है। संगठन में वह कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed