फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajya Sabha Election 2020: Bjp National Leader Will Decide Uttarakhand Candidate Name

राज्यसभा चुनाव 2020: उत्तराखंड भाजपा में उम्मीदवार के नाम को लेकर सन्नाटा, केंद्रीय नेतृत्व करेगा तय 

Mon, 19 Oct 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Oct 2020 11:41 PM IST
सार

  • प्रदेश संगठन में सन्नाटा, शुरू नहीं हुआ सलाह मशविरा का दौर

विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2020: Bjp National Leader Will Decide Uttarakhand Candidate Name
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भाजपा की तय माने जाने वाली राज्यसभा सीट के लिए उत्तराखंड भाजपा में उम्मीदवार के नाम को लेकर सन्नाटा है। पार्टी के भीतर अभी तक सलाह मशविरा का दौर शुरू नहीं हुआ है। जबकि, मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इसका पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के पास सिर्फ एक ही उत्तर है कि यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

विज्ञापन


हालांकि, पार्टी के सियासी हलकों में संभावित दावेदारों के नाम तैर रहे हैं, लेकिन संख्या बल के हिसाब से जीत को लेकर प्रदेश भाजपा जितनी आश्वस्त है, उम्मीदवार के नाम को लेकर वह उतनी ही अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन


इसकी प्रमुख वजह केंद्रीय नेतृत्व के चौंकाने वाले फैसले हैं। नाम न बताने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई अहम मौकों पर केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसे चेहरों को आगे बढ़ाया, जो सबको चकित करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि राज्यसभा में भी ऐसा ही कोई नाम उभरकर सामने आए। जहां तक चुनाव में भाजपा की स्थिति का मसला है तो उसके सामने दूर-दूर तक कोई नहीं है। 57 के संख्या बल के आगे कांग्रेस भी शायद चुनौती पेश करे। 

नामांकन के दौरान ही तय हो सकता है नाम

प्रचंड बहुमत वाली भाजपा के लिए राज्यसभा की तय सीट मानी जा रही है। यह माना जा रहा है कि 27 को नामांकन के दौरान ही तय हो जाएगा कि राज्यसभा में उत्तराखंड से कौन प्रतिनिधित्व करेगा?

लंबी होती जा रही दावेदारों की सूची
राज्यसभा की तय सीट पर भाजपा के सियासी हलकों में दावेदारों के नामों की सूची लंबी होती जा रही है। अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शौर्य डोभाल, अनिल गोयल, नरेश बंसल, ज्योति गैरोला के नामों की चर्चा थी। अब राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है।

राज्यसभा को लेकर पार्टी स्तर पर अभी कोई चर्चा नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व से जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उसका पालन होगा।
-बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed