फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnath singh in uttarakhand

आखिरी दिन इस लोकसभा क्षेत्र पर छा गए राजनाथ

Tue, 06 May 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 06 May 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh in uttarakhand

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड से भावनात्मक संबंध जोड़ते हुए कहा कि उनके ही मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य की स्थापना हुई थी।

विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम
विज्ञापन


जिस नाते उन्हें यह अधिकार हासिल है कि वह जनता से सहयोग प्राप्त कर सके। कहा कि कांग्रेस के हाथ में हिंदुस्तान सुरक्षित नहीं है। देश संकट के भंवर में फंसा है, जिससे उबरने के लिए उन्हें मत एवं समर्थन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कोटद्वार के मालवीय उद्यान में पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी जनरल बीसी खंडूड़ी के समर्थन में आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पर जमकर बरसे।

कहा कि आजादी के 67 वर्षों में कांग्रेस ने अकेले 55 साल तक राज किया। जिसमें महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालों के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए।

एक ही परिवार की हुकूमत ने किया छलावा

rajnath singh in uttarakhand

जल, नभ और धरती से जुड़ी कोई चीज नहीं बची, जिसमें घोटाले न किए गए हों। देश में एक ही परिवार की हुकूमत चली आ रही है, जो देश के साथ छलावा है।

कांग्रेस के शासनकाल में देश का स्वाभिमान तक रसातल में चला गया है। यह हाल है कि मालदीव जैसा छोटा देश भी आज भारत को आंखें दिखा रहा है।

चीन हमें धकियाते हुए कई किमी अंदर पहुंच जाता है, पाकिस्तान हमारी सीमा में घुसकर सैनिकों के सिर काटकर ले जाता है, और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

तस्वीरों में देखें, भक्तों के ‌लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार

राजनाथ सिंह ने कहा खंडूड़ी ऐसे नेता है, जिनके दामन पर एक भी दाग नहीं है। उत्तराखंड के लोग बडे़ भाग्यशाली हैं, जिन्हें खंडूड़ी जैसा नेतृत्व मिला है।

सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में वह आदर्श स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो हिमालयी राज्यों के विकास के लिए अलग नीति बनेगी।

पूर्व सैनिकों के लिए गठित होगा अलग बोर्ड

rajnath singh in uttarakhand

पूर्व सैनिकों के लिए कल्याण के लिए अलग बोर्ड गठित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सत्तारुढ़ होगी।

पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्‍पीड़न

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी बीसी खंडूड़ी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशियों की जीत जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से मतदान की अपील की।

जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, पूर्व विधायक भारत सिंह रावत, शैलेंद्र सिंह रावत, मोहनलाल बौंठियाल, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, पूर्व डीआईजी जयेंद्र नेगी, प्रवीण पुरोहित आदि मौजूद थे।

वोट मिले या न मिले, सबके दरवाजे पर जाएं

rajnath singh in uttarakhand

प्रचार के अंतिम दिन पौड़ी संसदीय सीट के अंतर्गत कोटद्वार में आखिरी चुनावी सभा को संबोधित करने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सफल रहे।

पढ़ें, फौजी पति का थप्पड़ बना महिला का काल

उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वोट मिले या न मिले, वे अपने धर्म का पालन करते हुए सबके दरवाजे पर जाएं। यह न सोंचे कि जहां से उन्हें वोट नहीं मिलता, वहां जाकर क्या करेंगे।

उनका इशारा अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ था। कहा कि कार्यकर्ताओं का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि वे हर हिंदुस्तानी का मन जीत ले।

भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। उनका एक ही धर्म है वह राष्ट्रधर्म। उन्हें वोट न देने वालों का भी एक दिन जरूर मन बदलेगा। वे केवल वोट ही नहीं देंगे, बल्कि खुलकर साथ भी आएंगे।

आधे घंटे के भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस की कमियां गिनाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर जनता का समर्थन मांगा।

सुरक्षा के थे कडे़ प्रबंध
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की जनसभा के लिए पुलिस ने कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए थे। उन्हें यहां दिन में 2:35 बजे पहुंचना था, मगर उनका हेलीकाप्टर 3:20 बजे बीईएल हेलीपैड पर उतरा।

जहां से वह कार से मालवीय उद्यान तक पहुंचे। यहां उन्होंने केवल आधे घंटे भाषण दिया। सड़क के दोनों ओर फोर्स लगा रहा। जनसभा होने तक बदरीनाथ मार्ग का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।

एक स्टार प्रचारक, वह भी सिर्फ एक घंटे

rajnath singh in uttarakhand

चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। प्रचार बंद होने के दो घंटे पहले ही कोटद्वार में कोई स्टार प्रचारक आया।

उनके आते ही भले ही स्टार प्रचारक नहीं आने का क्रम टूटा हो, लेकिन इस चुनाव में कोटद्वार और आस-पास के क्षेत्रों में आने वाले वह एकमात्र स्टार प्रचारक रहे हैं।

पढ़ें, अमीषा पटेल किस देकर कांग्रेस के ‌लिए मांग रहीं वोट

कहीं फिल्मी सितारे कहीं राजनीतिक हस्तियां चुनाव प्रचार में एक के बाद एक सभाएं और रोड शो कर रहे थे। लेकिन कोटद्वार क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों नें दूरी बनाए रखी।

लोगों को उम्मीद थी कि प्रदेश में महत्वपूर्ण क्षेत्र होने से शायद यहां पर भी फिल्म सितारे पहुंचेंगे, लेकिन लोगों की इस मुराद को कोई दल पूरा नहीं कर सके।

अंतिम दिन राजनाथ सिंह के आने से भाजपाई जरूर सीना चौड़ा कर खुद को अधिक ऊर्जावान दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वह भी अधिक समय नहीं दे पाए। जबकि कांग्रेस तो स्टार प्रचारकों की राह ताकती रह गई।

उनके किसी भी बड़े नेता ने इस ओर रुख नहीं किया। कोटद्वार ही नहीं, यमकेश्वर, लैंसडौन, सतपुली, चौबट्टाखाल, धुमाकोट आदि जगह पर भी कोई बड़ा नेता जनसभा या प्रचार करने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed