फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnath singh in uttarakhand for election campaign

उत्तराखंड के विकास को भाजपा ही विकल्प : राजनाथ सिंह

Mon, 13 Feb 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला Updated Mon, 13 Feb 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh in uttarakhand for election campaign
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने ढाई साल के कार्यालय में देश ने अपेक्षित विकास किया है। उत्तराखंड का विकास तभी गति पकड़ सकता है जब यहां भी भाजपा सरकार का गठन हो। पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कहा कि हिंदुस्तान की नीति है कि पहले किसी को छेड़ा नहीं जाता और यदि न समझे तो छोड़ा नहीं जाता है।

विज्ञापन

      
राजनाथ सिंह ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में हर्रावाला दिल्ली फार्म में जनसभा के दौरान पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पड़ोसियों से अच्छे संबध बनाना चाहती है। भारत को तोड़ने और अस्थिर करने की कोशिश को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


देश के स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को दुनिया में आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। राज्य में पर्यटन का बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें राज्य के युवाओं को पर्यटन गाइड बनाया जाएगा। राज्य के नौजवानों का कौशल विकसित कर एक हजार के वेंचर फंड से उन्हें रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्थ और तृतीय श्रेणी की भर्ती में मेरिट के आधार पर चयन होगा, साक्षात्कार समाप्त होगा। युवाओं को प्रमाण पत्रों को स्वयं प्रमाणित का अधिकार दिया जा रहा है। कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज की संज्ञा देते हुए भाजपा को सुरक्षित आश्रय बताया।
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड बलिदानों का राज्य है। नोटबंदी से कालेधन रखने वाले विचलित हुए हैं।

भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत को जीत की माला पहनाकर लोगों से उनके पक्ष में मत देने की अपील की। भाजपा उम्मीदवार  रावत ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसभा में सुनील उनियाल गामा, करन वोरा, संजय ठाकुर, विमलेश देवी, नगीना रानी, रामानंद बहुगुणा, राजन गोयल, ललित पंत, सर्वेश चौधरी, अनिता अग्रवाल, कोमल कनौजिया, पूरण नेगी, शैलेंद्र त्यागी, श्रवण प्रधान आदि उपिस्थत रहे। 

सत्ता में आए तो सेम-मुखेम पांचवां धाम घोषित होगा
टिहरी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित चुनावी सभा में जनता से कई वायदे किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और सेम-मुखेम को पांचवां धाम घोषित किया जाएगा। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र को केंद्र सरकार से ओबीसी का लाभांश दिया जाएगा।

ओण पट्टी में देवल के ओणेंश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार के समर्थन में हुई जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में जो कीचड़ पैदा किया है, उसमें अब कमल खिलने वाला है। हरीश रावत सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड में रोजगार बढ़ाने की जगह खनन और शराब माफिया को बढ़ावा देने का काम किया है। ऐसी जन विरोधी पार्टी को सत्ता से बाहर करना होगा।

राजनाथ ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, यहां के नौजवान सीमा पर तैनात रहकर देश सेवा कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सैनिकों के कल्याण के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। सीमा पर तैनात सैनिकों को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का जवाब देने की खुली छूट दी गई है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो उत्तराखंड को विश्व का नंबर एक टूरिज्म स्टेट बनाया जाएगा। पलायन पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार, सांसद मालाराज्य लक्ष्मीशाह, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, रोशनलाल सेेमवाल, नरेश नेगी, भीमदत्त भट्ट, प्रेमदत्त जुयाल संजय पैन्यूली, रोशन रांगड़, साहब सिंह कुमाई, राकेश सिंह, जयवीर सजवाण, नरेश रावत, विजेंद्र बिष्ट, संजय सिंह, कैलाश पंवार आदि मौजूद थे। 


जाम में फंसे केंद्रीय गृहमंत्री
केंद्रीय गृहमंत्री को यहां लंबगांव बाजार में जाम का सामना करना पड़ा। गृहमंत्री हेलीपैड से कार द्वारा देवल में आयोजित सभास्थल की ओर जा रहे थे, तभी एक पार्टी उम्मीदवार की रैली भी निकल रही थी। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। किसी तरह केंद्रीय गृहमंत्री के काफिले को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed