फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajaji tiger reserve wild elephant killed pet elephant

राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी ने 25 साल पुराने पालतू हाथी राजा को मार डाला

Sat, 02 Sep 2017 02:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 02 Sep 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
rajaji tiger reserve wild elephant killed pet elephant
elephant dead

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगली हाथी ने पालतू हाथी राजा पर हमला कर दिया। हमलें में राजा घायल हो गया। साथ ही राजा को अंदरुनी चोटे भी आई हैं। जिसके चलते सुबह करीब 5 बजे राजा ने दम तोड़ दिया। दो डॉक्टरों के पैनल में राजा के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिजर्व की चीला रेंज में शनिवार की तड़के सुबह 3 बजे जंगल से भटककर एक जंगली हाथी पालतू हाथियों के बाड़े में पहुँच गया। यहां पहुँचते ही जंगली हाथी ने सबसे पहले टीनशेड को तोड़ दिया। इसके बाद उसने पालतू हाथी राजा के बाड़े में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


राजा जंजीर से बंधा होने के कारण जंगली हाथी का मुकाबला नही कर सका। पास ही बंधी पालतू हथनी राधा और रंगीली ने जोर जोर से चिंघाड़ना शुरू किया तो चीला रेंज के रेंजर अनिल कुमार पैन्यूली व वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जंगली हाथी को जंगल में दौड़ा दिया। लेकिन तब तक राजा हाथी के हमले में घायल हो चुका था। इसके बाद राजा के सिर व शरीर पर कई जगह हुए जख्मों पर दवाई लगाई गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदरुनी चोट आने के कारण हार्ट अटैक आया

rajaji tiger reserve wild elephant killed pet elephant
elephant dead

इसके बाद करीब पांच बजे राजा ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही वाइल्ड लाइफ वार्डन अजय शर्मा डॉक्टर अदिति शर्मा व डॉक्टर प्रसून दुबे के साथ मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल राजा के शव का दो डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

रेंजर अनिल कुमार पैन्यूली ने बताया कि हमले में राजा को ज्यादा चोट नही आई थी। लेकिन उसको शायद अंदरुनी चोट आने के कारण हार्ट अटैक हुआ है। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। राजा बेहद ही शांत स्वभाव का हाथी था। राजा की मौत की खबर मिलने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर व अन्य अधिकारी भी चीला रेंज पहुँचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed