{"_id":"64b50f58285f739ef501fb35","slug":"rajaji-tiger-reserve-leopard-dies-after-being-hit-by-passenger-train-in-motihari-area-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajaji Tiger Reserve: मोतीचूर क्षेत्र में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajaji Tiger Reserve: मोतीचूर क्षेत्र में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े
Mon, 17 Jul 2023 03:27 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(ऋषिकेश)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Jul 2023 03:27 PM IST
सार
सुबह एक पैसेंजर ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। वन विभाग के अनुसा, गुलदार के पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
रेल की पटरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश के मोतीचूर वन क्षेत्र में सौंग नदी की रेल पटरी पर एक गुलदार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की स्पीड इतनी तेज थी कि गुलदार का शव टुकड़ों मे तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच पड़ताल मे जुट गई है।
विज्ञापन
Nainital: देर रात कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
बता दें कि ऋषिकेश से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के पास मोतीचूर वन रेंज के पास ही रेलवे ट्रैक है। सुबह एक पैसेंजर ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। वन विभाग के अनुसा, गुलदार के पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी जानवरों की मौत
इन दिनों बरसात के दौरान पार्क मे मौजूद जंगली जानवर स्थान परिवर्तन करते हैं। जानवर के ट्रेन की चपेट में आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसा इस स्थान पर वहले भी कई बार हो चुका है।