{"_id":"64b4c6912fb35c43480f8208","slug":"nainital-accident-news-up-tourist-car-fell-into-ditch-on-kaladhungi-road-two-dead-five-injured-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: देर रात कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: देर रात कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल
Mon, 17 Jul 2023 10:22 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी(नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी(नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:22 AM IST
सार
Nainital Car Accident News: पर्यटक कार से नैनीताल की ओर ज रहे थे, तभी अचानक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिया बैंड पर यूपी के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गोरखरपुर के परिवार के सात लोग कार संख्या up51z1829 से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक प्रिया बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
Kotdwar: मंदिर में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी स्नान करते समय नयार नदी में बहीं, दोनों की मौत
विज्ञापन
दोनों भाईयों की गई जान
हादसे में राहुल श्रीवास्तव(35) व राजीव श्रीवास्तव(30) पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकाला। साथ ही मृतकों का पंचनामा भरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
ये हुए घायल
- आकाश श्रीवास्तव(22) पुत्र अरविंद श्रीवास्तव।
- रानी (52)पत्नी प्रेमचंद।
- शालू पत्नी(30) राहुल श्रीवास्तव
- प्रेमचंद (56)
- मिष्ठी(ढाई वर्ष) पुत्री राहुल श्रीवास्तव