फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raj rajeshwari colony peoples planted treea

कॉलोनीवासियों ने लगाए पौधे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
raj rajeshwari colony peoples planted treea
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 73 विद्या विहार राजराजेश्वरी कॉलोनी में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। कॉलोनीवासियों ने पौधारोपण किया और उन पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया। मुख्य अतिथि विधायक धर्मपुर विनोद विनोद चमोली ने पौधा लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, क्षेत्रीय पार्षद राजपाल सिंह पायल, आलोक कुमार गोपालपुरी, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, लच्छू गुप्ता, मंडल मंत्री नवीन नौटियाल, कमल सिंह गुलेरिया, शशि भूषण जोशी, सुनील ध्यानी, रमेश कुमार, अवतार सिंह अरोड़ा, ओमप्रकाश, जितेंद्र भदोरिया, बीएस रावत, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed