फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raised in zoo, 1939 tourists arrived on Sunday

चिड़ियाघर में बढ़ी रौनक, रविवार को पहुंचे 1939 पर्यटक

Mon, 02 Nov 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Raised in zoo, 1939 tourists arrived on Sunday
देहरादून। दून चिड़ियाघर खुलने के बाद पर्यटकों की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी है। अधिकारियों के मुताबिक रविवार को 1939 पर्यटक चिड़ियाघर पहुंचे और वन्यजीवों को देखने के साथ साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

चिड़ियाघर अधिकारियों के मुताबिक पर्यटक चिड़ियाघर में लगाए गए फ्लाइंग फॉक्स, कमांडो नेट और बर्मा ब्रिज का खूब लुफ्त उठा रहे हैं। दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के वजह से भारी संख्या में पर्यटक भवन चिड़ियाघर देखने पहुंचे। परिजनों संग दून चिड़ियाघर पहुंचे बच्चों ने वन्यजीवों, सांपों और मछलियों का संसार देखा। वहीं तमाम उत्साही युवाओं ने फ्लाइंग फॉक्स, कमांडो नेट पर चढ़कर साहसिक खेलों का आनंद लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर में बाघ, भालू और भेड़िया लाए जा सकें इसके लिए सात नए बाड़ों का भी निर्माण कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed