{"_id":"5f88abac8ebc3e9bee59376b","slug":"raise-anand-forest-from-tomorrow-fees-fixed-dehradun-news-drn3591938110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से लीजिए सिटी पार्क का आनंद, वन विभाग ने तय की रूप रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से लीजिए सिटी पार्क का आनंद, वन विभाग ने तय की रूप रेखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। झाझरा स्थित आनंद वन (सिटी पार्क) नवरात्र से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस आनंद वन में लोग रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग ने एंट्री और गतिविधियों की फीस तय कर दी है। हालांकि पहले दिन यहां सबकुछ निशुल्क रहेगा। पहले दिन यहां राज्यपाल बेबीरानी मौर्य भी मौजूद रहेंगी।
बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में पीसीसीएफ जयराज और उनकी पत्नी साधना जयराज ने पत्रकारों से बातचीत में आनंद वन के बारे में जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि सिटी पार्क में पिकनिक मनाने के लिए बहुत कुछ है। वर्डिंग पैराडाइज में उत्तराखंड में पाए जाने वाले पक्षियों के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां वन्य जीवों के सजीव मॉडल भी हैं। बटर फ्लाई गार्डन में पर्यटक तितलियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बच्चों के लिए मनोरंजन की गतिविधियां भी यहां मौजूद हैं। पेड़ों पर तीन हट भी बनाई गई हैं। इनको केदार कुटीर और बदरी कुटीर नाम दिया गया है। इनमें बदरीनाथ और केदारनाथ के बारे में बताया गया है। सिटी पार्क सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक खुला रहेगा।
यह है शुल्क
प्रवेश टिकट : 10 वर्ष से कम के बच्चों के लिए निशुल्क
10 से 1 5 वर्ष के बच्चों का 20 रुपये
वयस्कों के लिए 50 रुपये
पार्किंग : दुपहिया वाहन 20 रुपये, चौपहिया वाहन 50 रुपये और बस के लिए 200 रुपये
रोमांचक गतिविधियां : जिप लाइन 50 रुपये, कमांडो नेट 50 रुपये, बर्मा ब्रिज 40 रुपये, टायर नेट 20 रुपये, बैंबू लैडर 20 रुपये, ट्री हट 50 रुपये, कॉम्बो पैक 150 रुपये।
विज्ञापन
फोटोग्राफी शुल्क : मोबाइल फोटो निशुल्क। डिजिटल कैमरे से फोटो खींचने का शुल्क 50 से 200 रुपये तय किया गया है।
--------------------------------
आम लोगों के खुला दून जू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़
देहरादून। सात महीन बाद दून जू को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। पहले ही दिन जू में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान थर्मल स्केनिंग के बाद लोगों को अंदर जाने दिया गया।
पहले दिन पर्यटक वन्य जीवों, सर्फ बाड़, कैक्टस पार्क, एक्वेरियम देखने पहुंचे। लोगों का कहना था कि वे काफी दिनों से जू खुलने का इंतजार कर रहे थे। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों ने जमकर मस्ती की। हालांकि, थ्रीडी मूवी थियेटर को अभी बंद रखा गया है। उधर, काफी दिनों बाद एकाएक भीड़ से वन्यजीवों में भी कौतूहल साफ देखने को मिली।