फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raipur massacre: Girl was in illicit relationship with Lieutenant Colonel, murdered when he asked for wife's rights

रायपुर हत्याकांड : लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ अवैध संबंधों में थी युवती, पत्नी का हक मांगा तो कर दी हत्या

Tue, 12 Sep 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Raipur massacre: Girl was in illicit relationship with Lieutenant Colonel, murdered when he asked for wife's rights
रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली इस युवती से लेफ्टिनेंट कर्नल के अवैध संबंध थे। करीब चार साल की प्रेम कहानी के बाद अब अब युवती अफसर से पत्नी का हक मांग रही थी। पहले से शादीशुदा अफसर को यह मंजूर न हुआ। आरोपी ने शनिवार रात को युवती को राजपुर रोड पर शराब पिलाई और फिर लॉन्ग ड्राइव पर थानो रोड ले गया। जब युवती नशे में हो गई तो उसने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर शव पास के कच्चे नाले में फेंक दिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सोमवार को इस हत्याकांड का अधिकारिक खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे सोडा सरोली के ग्राम प्रधान प्रवेश कुमेड़ी ने एसओ रायपुर को सिरवालगढ़ के रास्ते पर कच्चे नाले में एक युवती का अर्धनग्न शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया और हत्यारोपी की तलाश में जुट गई। देर शाम तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद एसओ रायपुर कुंदन राम की टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर एक ग्रामीण का मकान है। रात करीब 11 बजे ग्रामीण की गाड़ी अंदर आई थी। लेकिन, तब तक ऐसी कोई वारदात वहां नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इस रास्ते से लेकर महाराणा प्रताप चौक के बीच आने जाने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज चेक की।
विज्ञापन


करीब 240 चौपहिया वाहन की आवाजाही चेक हुई। इस दौरान 18 वाहन कुछ संदिग्ध लगे। इनमें से एक कार को महाराणा प्रताप चौक तक पहुंचने में तकरीबन 42 मिनट का समय लगा। इस कार का नंबर चेक किया तो यह रामेंदू उपाध्याय निवासी पंडितवाड़ी के नाम पर थी। पुलिस देर रात उपाध्याय के मकान पर पहुंची और उससे पूछताछ की। पुलिस को सामने देख रामेंदू उपाध्याय ने इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। रामेंदू उपाध्याय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात है। मूल रूप से यूपी के गाजीपुर के मुहल्ला चंद्रसेखर नगर रोजा का रहने वाला है। उसकी कार की तलाशी ली गई तो उसमे से युवती का पहचानपत्र, खून से सने कपड़े और रामेंदू के खून से सने कपड़े बरामद हुए। रामेंदू की निशानदेही पर थानो रोड के किनारे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़े को भी बरामद कर लिया गया। युवती की पहचान श्रेया उर्फ सुमित्रा पुत्री शिव बहादुर तनहु नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2020 में सिलिगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। उस वक्त वह वहां पर एक बार में गया था। वहां श्रेया बार डांसर थी। उसी वक्त उसका दिल श्रेया पर आ गया। श्रेया से वह मिलने जुलने लगा और दोनों के बीच संबंध हो गए। गत जुलाई में उसका ट्रांसफर देहरादून हो गया तो उसने श्रेया को भी यहां बुला लिया। पहले उसने होटल में कमरा दिलाया, लेकिन यहां पर ज्यादा महंगा पड़ रहा था। उसकी तैनाती क्लेमेंटटाउन कैंट में हो गई। इसी क्षेत्र में उसने श्रेया को भी एक फ्लैट किराये पर दिला दिया। यहां वह अक्सर आता जाता रहता था। कुछ दिनों से श्रेया उससे पत्नी का हक मांग रही थी। इस बात को लेकर कई बार झगड़े हुए। ऐसे में उसने श्रेया को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और शनिवार को उसे हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

-----------------

लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर कर दिया दुनिया से दूर

पूछताछ में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि श्रेया उससे लगातार खर्च के लिए पैसे मांग रही थी। उसकी इन हरकतों का पता पत्नी को भी चल गया था। वह लगातार उसे फोन पर गालियां देती थी और कहती थी कि वह उससे शादी कर ले। लेकिन, उसके घर में उसका डेढ़ साल का बेटा है और पत्नी है। ऐसे में वह इससे के लिए बिल्कुल राजी नहीं था। वह शराब भी मंगाती थी। गत शनिवार को उपाध्याय ने श्रेया को फोन किया और राजपुर रोड चलने के लिए बुलाया। यहां उन्होंने एक बार में बीयर पी। श्रेया ने ज्यादा तो उपाध्याय ने कम ही बीयर पी थी ताकि वह होश में रह सके। इसके बाद वह उसे लॉन्ग ड्राइव पर रायपुर थानो मार्ग पर ले गया। यहां फिर से एक बियर श्रेया को पिला दी। श्रेया बहुत नशे में हो गई और वहीं गाड़ी में संबंध बनाने के लिए कहने लगी। आगे गाड़ी का रास्ता खत्म हो गया था। लिहाजा उसने गाड़ी वापस मोड़ी और फिर सड़क किनारे लगा दी। आरोपी ने पीछे सीट पर रखा हथौड़ा उठाया और उसके सिर व माथे पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। श्रेया नशे में थी तो ज्यादा बचाव भी नहीं कर सकी। इसके बाद उसने सड़क किनारे पहाड़ी की तलहटी से गुजरने वाले कच्चे नाले में शव डाल दिया।


--------------

मुंह पर डाल दिया था टॉयलेट क्लीनर

आरोपी उपाध्याय ने घर से निकलने से पहले गाड़ी में टॉयलेट क्लीनर रख लिया था। श्रेया की हत्या के बाद यह क्लीनर उसने उसके मुंह पर डाल दिया। इसके बाद इस हथौड़े और टॉयलेट क्लीनर को थानो रोड किनारे फेंक दिया। सभी कपड़े और आईडी आदि भी गाड़ी में रख ली। ताकि, श्रेया की पहचान न हो सके। चूंकि, श्रेया नेपाल की रहने वाली थी और उसका यहां पर कोई नहीं था तो उसकी पहचान बेहद मुश्किल हो जाती। हत्या करने के बाद वह पत्नी से कहा था कि उसने श्रेया को नेपाल भेज दिया है और अब उससे कोई संपर्क नहीं करेगा। लेकिन, उसके पास पुलिस पहुंच गई और उसका सारा राज खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed