{"_id":"6a66e87e9fb87132bf08334e","slug":"rainfall-so-far-this-month-eight-percent-above-normal-uttarakhand-weather-news-updates-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: इस महीने अब तक सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक हो चुकी बारिश, भूस्खलन से 56 मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: इस महीने अब तक सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक हो चुकी बारिश, भूस्खलन से 56 मार्ग बंद
Mon, 27 Jul 2026 10:45 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:45 AM IST
सार
प्रदेश में भूस्खलन समेत अन्य कारण से 56 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण 47 मार्ग बंद है। सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ जिला प्रभावित है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इस महीने राज्य में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। राज्य में एक से 26 जुलाई तक सामान्य 354.3 एमएम की तुलना में 372.6 एमएम बरसात हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां पर सामान्य से 188 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
चमोली में भी सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और चंपावत में अब तक सामान्य से बारिश कम हुई है। वहीं, प्रदेश में भूस्खलन समेत अन्य कारण से 56 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण 47 मार्ग बंद है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जलवायु परिवर्तन की मार से कराह रहा हिमालय, सूख रहे जलस्रोत, बढ़ रहा पलायन, रिपोर्ट चिंताजनक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक एक राज्यमार्ग समेत 13 मार्ग बंद है। चमोली में नौ, देहरादून में सात मार्ग बंद है। अल्मोड़ा दो, बागेश्वर पांच, नैनीताल पांच, पौड़ी चार, रुद्रप्रयाग चार , टिहरी एक और ऊधम सिंह नगर में छह सड़क बंद है।