फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall Expected in uttarakhand from 1st june in uttarakhand

उत्तराखंड: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 1 जून से तीन दिन तक बारिश के आसार

Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Rainfall Expected in uttarakhand from 1st june in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में एक जून से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक जून से तीन जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से गर्मी से राहत भी मिल सकती है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी सूरज ने खूब आग उगली। राजधानी में तापमान लगातार दूसरे दिन 39.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में एक जून से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अनेक हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दून में दो दिन आंधी आने की संभावना

विशेष पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि मौसम विभाग इसे प्री मानसून बारिश मानकर नहीं चल रहा है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के बीच भी उमस का प्रकोप बना रहेगा।

हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर सहित सभी मैदानी इलाकों में दो जून के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। राजधानी में दो और तीन जून को आंधी आने की संभावना है। चार जून को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि पांच जून को मौसम खुल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed