फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain stopped the movement of 15 villages

बारिश ने फिर रोकी 15 गांवों की राह

Wed, 31 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rain stopped the movement of 15 villages
जौनसार बावर के पहाड़ी अंचलों में हुई बारिश से एक बार फिर तीन संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इन सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा आया हुआ है। इससे इन सड़कों से जुड़े 15 गांवों की आबादी का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है। काश्तकार फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं को भी लोगों को गांव तक पहुंचाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत आने वाले कैलनखड्ड-डिमिच, लेल्टा-मंडोली और खारसी-कंदाड़ मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। इससे इन सड़कों से जुड़े 15 गांवों का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह से कट गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी ये संपर्क मार्ग भारी बारिश के कारण बंद हो गए थे। इन पर रविवार को यातायात बहाल हो सका था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मैसानंद गौड़, गजेंद्र सिंह, बुद्धि सिंह का कहना है कि हल्की सी बारिश में ही तीनों संपर्क मार्ग बंद हो जाते हैं। ऐसे में विभाग को सड़क खोलने के लिए एक जेसीबी हमेशा मौके पर तैनात रखनी चाहिए। बताया कि सड़कों के बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में क्षेत्र में टमाटर, धनिया, मिर्च, गागली की बंपर पैदावार होती है, लेकिन सड़कों के बंद होने से काश्तकार इन फसलों को समय पर मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोनिवि के अवर सहायक अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया है। ज्यादा मलबा आने के कारण सड़कों को खोलने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed