{"_id":"225d119e577cd82c04fcfdc1abac13cc","slug":"rain-in-dehradun-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से राजधानी दून सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से राजधानी दून सराबोर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Mar 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने शुक्रवार शाम रंग बदल लिया। राजधानी दून समेत प्रदेश के कई इलाके झमाझम बारिश से नहा उठे। इससे दिन भर अंधड़ और गर्मी के बाद ठंड का अहसास लौट आया। इससे पहले दून में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
आधे घंटे तक हुई बारिश
दोपहर के वक्त जिस तरह चुभती धूप खिली थी, उसे देखकर कहीं से भी नहीं शाम को बारिश का अंदाजा नहीं हो रहा था, लेकिन लगभग छह बजे अचानक बादलों ने डेरा जमा लिया। कई क्षेत्रों में तकरीबन आधा घंटा झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
पढ़ें, सतपाल महाराज ने बताया, क्यों हुए भाजपा में शामिल?
विज्ञापन
राजधानी दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 78, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 35 दर्ज किया गया।
शनिवार को भी रहेगा ऐसा मौसम
उत्तराखंड भर में शनिवार को भी मौसम का यही रंग देखने को मिल सकता है। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह हल्की बारिश संभावित है। कई जगह गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।
पढ़ें, ये क्या! हरीश रावत बता रहे महाराज को बीमार
दून में दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं। शाम को बादल बरस भी सकते हैं। राजधानी में तापमान में कोई बड़ा बदलाव संभावित नहीं। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।