{"_id":"5781538a35982227063c7d420eeb7e59","slug":"rain-in-dehradun-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में बारिश से तीन डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में बारिश से तीन डिग्री लुढ़का तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Jul 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार और रविवार को देहरादून में रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। उधर कुमाऊं में भारी बारिश की आशंका कायम है। राज्य मौसम केंद्र ने रविवार के लिए भी यह आशंका जताई थी।
विज्ञापन
कुल 11.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड
उधर, रविवार को दून में मानसूनी बौछार के रह-रहकर भिगोने का सिलसिला कायम रहा। शहर के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 11.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
दिन भर बादल और बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यह तीन डिग्री लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट रही।
विज्ञापन
इसका माप 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 85 दर्ज किया गया।
प्रदेश के अन्य शहरों में भी बारिश रही। पंतनगर में 18.0, टिहरी में 0.6, जबकि मुक्तेश्वर में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।