फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain expected in dehradun.

बादलों ने दी राहत, बारिश की संभावना

Mon, 15 Jun 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
rain expected in dehradun.

रविवार को मौसम जहां खुशनुमा था, वहीं सोमवार को तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार को देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

तापमान
अधिकतम - 32.2 डिग्री
न्यूनतम - 22.3 डिग्री

मौसम रहा कूल, तीन डिग्री तापमान गिरा

हरिद्वार में रविवार को पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऐसे में धर्मनगरी में चहल पहल रही। पार्क से लेकर गंगा के सभी घाट गुलजार रहे। बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह तड़के हुई बूंदाबांदी से मौसम में और अधिक राहत मिली। करीब महीने भर से गर्मी झेल रहे लोगों ने सुकून की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसके त्रिपाठी ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। उनका कहना है कि बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी, लेकिन उमस बढ़ने से परेशानी होगी। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्घि दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed