{"_id":"0ad1e2020f29472ba67211a34c00e8fb","slug":"rain-destroyed-the-harvest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बनकर टूटी बारिश, करोड़ों की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बनकर टूटी बारिश, करोड़ों की फसल तबाह
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार, देहरादून
Updated Mon, 16 Mar 2015 05:58 AM IST
विज्ञापन
बेमौसम बरसात किसानों पर कहर बनकर टूटी है। बारिश के चलते उत्तराखंड में खेतों में खड़ी करोड़ों की फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन
पछैती फसलों को छोड़ दें तो गेहूं, गन्ना, सरसों के साथ आम, नाशपाती, सेब, खुमानी जैसे फसलों को बारिश से खासा नुकसान पहुंचा है।
हरिद्वार में 50 करोड़ से अधिक का नुकसान
अकेले हरिद्वार जिले में गेहूं की लगभग 25 फीसदी और सरसों की 30 फीसदी फसल तबाह हो गई है जिससे किसानों को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुई है।
हरिद्वार के जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी भी इसकी तस्दीक करते हैं। अन्य फसलों को भी आंशिक नुकसान हुआ है।
बागबानी में भी भयंकर नुकसान
उधर, देहरादून के जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी हरिशंकर पांडेय ने बताया कि मौसम ने खेती-बाड़ी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। रबी के अनाजों के साथ ही फल और बागबानी भी बिगड़ैल मौसम की चपेट चढ़े हैं।
आम, नाशपाती, लीची, खुमानी, सेब जैसे फलों को 35 फीसदी तक नुकसान हो चुका है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पूरे गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का यही हाल है।
विज्ञापन