फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and snowfall on hills.

पहाड़ पर फिर से बारिश, बर्फबारी का दौर

Fri, 13 Mar 2015 07:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Mar 2015 07:15 AM IST
विज्ञापन
rain and snowfall on hills.

अभी ठंड से निजात की उम्मीद कम ही है। पहाड़ पर आज से फिर बारिश, बर्फबारी की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में खास तौर पर मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


राजधानी दून में भी शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद आने वाले सप्ताह भर बादल, बारिश का दौर रहने के प्रबल आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के अनुसार आने वाली 18 मार्च तक यह दौर बना रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान भी 25 से नीचे ही बना रहने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन


उधर, दून में बृहस्पतिवार सुबह भी मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह के वक्त बादल छाए हुए थे। दिन में धूप चमकने के बाद शाम को एक बार फिर आसमान बादलों से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 84, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 35 रिकार्ड किया गया। दिन के पारे में बेहद मामूली उछाल दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी रही। यह 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आने वाले सप्ताह यह रहेगा तापमान

rain and snowfall on hills.

राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस उछाल ले सकता है। यह क्रमश : 27 और 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

तिथि - तापमान अधिकतम/ न्यूनतम
14 मार्च- 24/14
15 मार्च- 21/14
16 मार्च- 22/13
17 मार्च- 23/13
18 मार्च- 24/13
(यह आंकड़े आईएमडी की वेबसाइट के हैं)

मौसम का पक्षियों पर भी असर
मौसम के बदलाव का असर पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। विकासनगर में पहुंचे प्रवासी पक्षी स्प्लैश ईगल के जोड़े का वापसी की राह पकड़ने के बाद पुन: लौटना इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

भारतीय जंतु सर्वेक्षण (जेडएसआई) के पूर्व प्रभारी और पक्षी विशेषज्ञ डॉ. पीसी टाक के अनुसार दो दिन के मौसम का बदलाव भी पक्षियों की गतिविधियों को प्रभावित करता है। खास तौर पर वह सूर्य की गति से प्रभावित होते हैं। विकासनगर से पक्षियों का उड़ान के बाद लौटना इसी का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed