फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and snowfall in uttarakhand

पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी से मौसम हुआ कूल

Sun, 13 Apr 2014 11:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Apr 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
rain and snowfall in uttarakhand

उत्तराखंड में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। पहाड़ के निचले इलाकों में दिन में रुक-रुक कर घंटों बारिश हुई तो चोटियों पर अच्छी-खासी बर्फ गिरी।

विज्ञापन


बारिश-बर्फबारी के चलते पहाड़ में अप्रैल के महीने में भी ठंड लौट आई। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा के मुताबिक सोमवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली जिले में सुबह से बारिश शुरू हो गई थी। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब,  समेत अन्य चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबलि तक बर्फ गिरी। हर्षिल, गंगोत्री घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर भी दिन में देर तक बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी के चलते दिन के तापमान में उत्तरकाशी में दस डिग्री तक की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में भी रिमझिम बारिश
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी रविवार सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। दिन में तीन बजे के बाद बारिश थमी। यहां भी ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़ों में नजर आए।


देहरादून, हरिद्वार में सुबह हल्की तो टिहरी, पौड़ी जिले में झमाझम बारिश हुई। पौड़ी में रविवार को न्यूनतम आठ और अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीनगर में भी तापमान गिरा
श्रीनगर (गढ़वाल) में शनिवार को दिन में साढे़ 3 बजे शहर का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को इसी समय तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिथौरागढ़ में सुबह से ही रुक रुककर बारिश और चोटियों पर हिमपात हुआ। कैलास यात्रा मार्ग फिर बर्फ से पट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed