फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and snowfall in new year 2017 first day

उत्तराखंडः पहाड़ पर बर्फबारी, मैदानों में झमाझम बारिश

Mon, 02 Jan 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Jan 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
rain and snowfall in new year 2017 first day
मौसम हुआ ठंडा - फोटो : अमर उजाला

मानसून की विदाई के लंबे समय बाद नए साल का पहला दिन बारिश लेकर आया। रविवार को बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। शाम ढलते ही जैसे बारिश शुरू हुई तो बाजारों में सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


करीब 16 साल बाद मौसम का रूखा मिजाज नए साल के साथ ही बदल गया। रविवार को राजधानी में सुबह से तो तेज धूप खिली, लेकिन शाम ढलने के साथ ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। करीब सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ठंडी हवाओं से मौसम और सर्द हो गया।
विज्ञापन


दिन के मुकाबले बारिश के बाद तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। समय से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजारों में भी बारिश और ठंड की वजह से भीड़ छंट गई। रात करीब 11 बजे तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को भी राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने राजधानी में तेज बारिश से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर हिमपात शुरू हो गया है। रविवार दोपहर बाद पंचाचूली, हंसलिंग, खलियाटॉप, बेटुलीधार, गोरीपार की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। अस्कोट के पास छिपलाकेदार की पहाड़ी पर हिमपात हुआ है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर गुंजी से आगे लिपुलेख तक के पूरे इलाके में बर्फबारी हुई। अधिकांश इलाके बर्फ से ढंक गए हैं। बागेश्वर की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ।

केदारनाथ धाम में आधा फीट बर्फ जम गई है। गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा, धराली और यमुनोत्री धाम में दो से तीन इंच तक बर्फ गिरी है। औली सहित ऊंचाई पर स्थित तमाम पर्यटक स्थलों में बर्फबारी हुई। चोपता, दुगलबिट्टा, तुंगनाथ, मद्महेश्वर में भी रविवार को हल्की बर्फबारी हुई। गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा, धराली और यमुनोत्री धाम में दो से तीन इंच तक बर्फ गिरी। देवाल ब्लाक में वांण, कुलिंग, घेस, हिमनी आदि गांवों में बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं।


हर्षिल, सुक्की, धराली क्षेत्र में आधा इंच बर्फबारी हुई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, गौरसों बुग्याल, पनार बुग्याल, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। उधर, राजधानी देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में शाम ढलते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed