{"_id":"58e773c74f1c1b41485b6cdc","slug":"rain-and-snowfall-in-april-at-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड, जन जीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड, जन जीवन अस्त-व्यस्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Apr 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड लौट आई है।
विज्ञापन
चमोली जिले में गुरुवार रात से हो रही तेज बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में ठप पड़ा है। जोशीमठ-मलारी हाइवे और हेलंग-उर्गम सड़क भी बंद पडी है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।
वहीं शुक्रवार की सुबह हरिद्वार में खूब तेज अंधड़ चला, जिससे एक घर की छत पर लगा मोबाइल टावर गिर गया। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भी शुक्रवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि हुई। मौसम खराब होने से तल्ला जोहार क्षेत्र में नुकसान हो गया। यहां एक मकान ध्वस्त हो गया। राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन