फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain and snowfall alert in uttarakhand

उत्तराखंड: केदारनाथ में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी, राज्यभर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

Sun, 06 Jan 2019 05:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Jan 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall alert in uttarakhand
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में शनिवार को बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। जबकि निचले कुछ इलाकों में दिनभर दो से तीन दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है।

विज्ञापन

 

वहीं शनिवार के बाद रविवार सुबह तक केदारनाथ धाम में रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के चलते राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उधर, राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादल छाए रहे। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। राज्य के अधिकतर इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


चमोली जिले में निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो रही है। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ में शनिवार देर रात से हो रही बर्फबारी सुबह 8 बजे थमी। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री के पास हाईवे बाधित हो गया है। यमुनोत्री क्षेत्र से लगी गीठ पट्टी के बारह गांवों में सुबह चार बजे से हिमपात रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि दोपहर बाद निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई। यहां ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान

मौसम विभाग ने आज रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। साथ ही आरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई है। दिन में कई बार हुई बर्फबारी से ज्यादातर ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई। कुछ निचले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। इससे ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट आई है। सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहे। जिसकी वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले गिरने का अनुमान है। इसे देखते हुए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।  

किस अलर्ट का क्या मतलब होता है जानिए...
ग्रीन
- कोई खतरा नहीं
येलो अलर्ट - खतरे के प्रति सचेत रहें। येलो अलर्ट के तहत लोगों को सचेत रहने के लिए अलर्ट किया जाता है। यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल होता है।
ऑरेंज अलर्ट - खतरा, तैयार रहें। जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है तो येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है। इसमें लोगों को इधर-उधर जाने के प्रति सावधानी बरतने को कहा जाता है।
रेड अलर्ट - खतरनाक स्थिति। जब मौसम खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है और भारी नुकसान होने की आशंका होती है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है। 

सबसे गर्म रहा दून

राजधानी देहरादून शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पिथौरागढ़ सबसे सर्द रहा। यहां का रात को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

प्रदेश के प्रमुख स्थानों का शनिवार और रविवार का संभावित न्यूनतम तापमान
स्थान         शनिवार        रविवार
मसूरी            4                0
देहरादून         7                8
टिहरी            5                2
उत्तरकाशी     3                2
जोशीमठ      5                1
हरिद्वार         5                6
पिथौरागढ़     1                0
अल्मोड़ा      2                1
मुक्तेश्वर     3                0
नैनीताल      5                2
ऊधमसिंह नगर 6             7
चंपावत            4            2

चंपावत समेत चार जिलों में आज भारी बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को पिथौरागढ़ समेत चार जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा, सात जिलो में अगले 36 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

आपदा प्रबंधन विभाग देहरादून के अनुसचिव प्रदीप कुमार शुक्ल के अनुसार छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है जबकि अगले 36 घंटों के दौरान देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, चंपावत तथा ऊधमसिंह नगर जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

चंपावत जिले में बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए डीएम रणवीर सिंह चौहान ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed