{"_id":"581b3ca04f1c1bc132437785","slug":"rain-and-snowfall-accepted-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Nov 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
snowfall
प्रदेश में आगामी कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। मौसम विभाग ने पांच जिलों में हल्की बारिश के साथ ही उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पड़ने के आसार जताए है। विभाग के मुताबिक इसके असर से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
बीते कई सप्ताह से प्रदेशभर में मौसम शुष्क चल रहा है। हालांकि सुबह और शाम को ठंड बढ़ जाती है। लेकिन दिन में धूप खिलने से मौसम लगभग सामान्य चल रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम करवट बदलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के कुछ क्षेत्रों खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ ही उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आ जाएगी। बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा, जिससे यहां भी ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि राजधानी में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
