{"_id":"592303dd4f1c1bd208535cfa","slug":"rain-alert-on-chardham-yatra-route-for-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम रूट पर अगले 10 दिन तक बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम रूट पर अगले 10 दिन तक बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 May 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चारधाम यात्रा से जुड़े रूटों पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। आने वाले दस दिनों तक यहां रुक-रुककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए प्रदेश सरकार को यात्रा मार्गों पर एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दस दिनों तक लगातार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होगी। चूंकि, यह जिले चारधाम यात्रा के रूट से जुड़े हैं, लिहाजा बारिश के चलते कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार और यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। कोई बड़ा खतरा तो नहीं है, लेकिन यात्रा के दौरान भूस्खलन को देखते हुए अतिरिक्त एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सरकारी सिस्टम भी अगर पहले से चुस्त रहेगा तो निश्चित तौर पर भूस्खलन की सूरत में यात्रियों के निकालने को रास्ता बनाना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दस दिन में हल्की से मध्यम बारिश की वजह से पहाड़ में कुछ जगहों पर रास्ते भी बंद हो सकते हैं। हालांकि, चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्री सतर्कता के साथ यात्रा जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
आज हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।