फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railway station cleanliness survey 2019: haridwar 10th and dehradun 29th place in india

स्वच्छता रैंकिंग: बेहतर प्रबंधन-सफाई के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन 10वें तो देहरादून 29वें स्थान पर

Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
सार

  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन को उत्तरी रेलवे क्षेत्र में दूसरा नंबर मिला। 
  • देहरादून स्टेशन 136वें स्थान से सीधे 29 वें स्थान पर आया।

विज्ञापन
Railway station cleanliness survey 2019: haridwar 10th and dehradun 29th place in india
देहरादून - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-30 में उत्तराखंड के दो रेलवे स्टेशन हरिद्वार और देहरादून को जगह मिली है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन 10वें तो देहरादून ने 29वां स्थान हासिल किया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन को उत्तरी रेलवे क्षेत्र में दूसरा नंबर मिला है। जबकि देहरादून स्टेशन 136वें स्थान से सीधे 29 वें स्थान पर आ गया है। 

विज्ञापन


धार्मिक आयोजनों की नगरी हरिद्वार में स्टेशन परिसर में साफ सफाई करना चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में पूरे देश में दसवें नंबर पर आने पर अधिकारियों ने सफाई करने वाले कर्मचारियों का धन्यवाद किया है। रेलवे विभाग ने सितंबर महीने में एक प्राइवेट एजेंसी से स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 5-6 सितंबर को निरीक्षण किया गया। टीम ने स्टेशन परिसर के समस्त स्थानों का बारिकी से निरीक्षण और यात्रियों से भी साफ सफाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


हालांकि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट ठेकेदार से सफाई कार्य कराया जाता है और प्रत्येक महीने में 22-23 लाख रुपये खर्च होता है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने पूरे देश में हरिद्वार रेलवे स्टेशन का नंबर दस आने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उत्तरीय रेलवे क्षेत्र में नंबर दो स्थान मिला है। जबकि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा समेत अन्य आयोजनों के चलते हुए यात्रियों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में सफाई कराना बड़ी चुनौती भरा काम था। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ सफाई का कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ समस्त अधिकारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में प्रयास जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

136वें स्थान से 29 वें स्थान पर पहुंचा देहरादून स्टेशन 

स्वच्छता को लेकर दून रेलवे स्टेशन ने 107 अंकों की छलांग लगाते हुए देशभर में 29वां स्थान हासिल किया है। रेल मंत्रालय ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से थर्ड पार्टी सर्वे कराया था। जबकि पिछले साल देहरादून स्टेशन को 136वां स्थान मिला था।

रेलवे मंत्रालय ने इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए देश के 720 गैर उपनगरीय (एनएसजी) और उपनगरीय (एसजी) श्रेणी के स्टेशनों को चुना था। इनमें से एनएसजी श्रेणी में देश के 611 स्टेशन शामिल किए गए। बुधवार को नई दिल्ली में जारी इन 611 स्टेशनों में से देहरादून को 29वां स्थान मिला है।

स्वच्छता अभियान से सुधरी रैंकिंग
देहरादून रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन को स्वच्छ और साफ रखने के प्रयास जारी हैं। स्वच्छता रैंकिंग में सुधार सभी कर्मियों, वेंडर और यात्रियों के प्रयास का परिणाम है। बीच-बीच में स्टेशन पर साफ-सफाई के अभियान और इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए गए। इसकी अधिकारियों की ओर से मॉनीटरिंग भी की जा रही थी।

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक कर रहे नष्ट
दून स्टेशन पर सिंगल यूज्ड प्लास्टिक की बोतल और गिलासों आदि को नष्ट करने के लिए मशीन लगाई गई है। स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि समय-समय पर इस मशीन से प्लास्टिक को नष्ट करने को लेकर कर्मियों, कुलियों, यात्रियों और वेंडरों को प्रशिक्षण भी दिया जाता रहा है।

ग्रीन रेल का कांसेप्ट भी आया काम
पिछले दिनों मुरादाबाद रेल मंडल के निर्देश पर दून स्टेशन पर विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर और रेलवे कालोनियों में पौधरोपण किया था। ग्रीन रेल के इस कांसेप्ट ने भी दून स्टेशन की रैंकिंग सुधारने का काम किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के रेस्ट कैंप स्थित संत निरंकारी भवन से जुड़े स्वयंसेवक भी प्रत्येक रविवार को स्टेशन पर सफाई अभियान चलाते हैं।

यहां रह गई कमी
दून के अधिकारियों को स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की आशा थी। दून स्टेशन के विस्तार के तहत पांच नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कार्य चलने, करीब 10 महीने से दोपहिया पार्किंग का ठेका तय न होने और परिसर में जीआरपी के आसपास सीवरेज लाइन लीक होने और कूड़ा जमा होने आदि को भी रैंकिंग में और सुधार न होने की वजह माना जा रहा है।

देशभर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार कर्मियों, यात्रियों, वेंडरों आदि के सामूहिक प्रयास व सहयोग का परिणाम है। पार्किंग, टायलेट, ड्रिंकिंग वाटर, स्टॉल आदि स्थानों पर साफ सफाई की अधिकारी और कर्मचारी लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। वेंडर और यात्रियों से भी फीडबैक लिया जा रहा था। आगे इसमें और सुधार करेंगे।
-गणेश चंद, निदेशक दून स्टेशन

रुद्रपुर सिटी स्टेशन ने पाई 155वीं रैंक

देश भर के 720 रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता रैंकिंग सर्वे की रिपोर्ट बुधवार को जारी हो गई। सर्वे में पूर्वोत्तर रेलवे का रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन 155वें स्थान पर रहा। काशीपुर रेलवे स्टेशन 253, काठगोदाम 243, हल्द्वानी 379, लालकुआं 426वें पायदान पर रहा।


रेल मंत्रालय की ओर से गठित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (सीसीआई) की टीम की ओर से रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट, एनर्जी मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में सर्वे किया गया था।

रेलवे स्टेशनों पर लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (एलडब्लूएम), सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्लूएम), एनर्जी मैनेजमेंट (ईएम) श्रेणियों में काठगोदाम स्टेशन ने 100 अंकों के आधार पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन 38.9, लालकुआं ने 35.57, रुद्रपुर ने 31.57, हल्द्वानी ने 28.57, काशीपुर स्टेशन 22.00 अंक ही अर्जित कर सके।

ग्रीन रेलवे स्टेशन स्कोरिंग
स्टेशन            केटेगरी         ग्रीन कवर   एलडब्लूएम        एसडब्लूएम        ईएम    टोटल स्कोर
रुद्रपुर सिटी      एनएसजी4      2.9            6.67                8                  9          31.57
लालकुआं       एनएसजी4      2.9            9.67                8                  15          35.57
काठगोदाम      एनएसजी3      0.9            5                  13                  15           38.9
काशीपुर         एनएसजी4        0              7.00              3                     12           22.00
हल्द्वानी         एनएसजी4        2.9            9.67                3                    13            28.57

रेलवे स्टेशनों में स्वच्छता, हरियाली और जनसुविधाओं के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में और बेहतरी के प्रयास किए जाएंगे।  

- नीतू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed