चारधाम को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए होगा सर्वेः सुरेश प्रभु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण में परिवर्तन यात्रा जनसभा में पहुंचे रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चारधाम को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए जल्द से जल्द सर्वे कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
अपने संबोधन में रेल मंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन पर अगले माह से निर्माण शुरू हो जाएगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि रेल की बेहतरी के लिए उत्तराखंड में पहले कोई कार्य नहीं हुआ है। अब यहां चारधाम यात्रा के लिए भी रेल लाइन का सर्वे जल्द किया जाएगा।
रेल मंत्री ने गैरसैंण में रेलमंत्री ने 531 करोड़ 16 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का भी जल्द सर्वे होगा। इसके साथ ही वर्ष 16-17 में 458 करोड़ का है बजट रखा गया है।
इनका किया शिलान्यास
- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का शिलान्यास
- रेलवे डलिंग ऑफ हरिद्वार-लक्सर सेक्शन
- देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट व दो ऐलीवेटर
- हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चार लिफ्ट व छह ऐलीवेटर
- लाल कुंआ मैकेनाइज लाउंड्री व सेकेंड कोच वाशिंग पिच
इनका किया लोकार्पण
- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्री विश्राम को तीनों प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड
- काशीपुर रेलवे स्टेशन में प्राइवेट भाड़ा टर्मिनल
- हेमपुर स्माइल पर नया फ्रंट टर्मिनल
- हल्द्वानी स्टेशन पर यात्री विश्राम को प्लेट फार्म शेल्टर व कोच इंडिकेशन बोर्ड
- रुद्रपुर सिटी स्टेशन पर यात्री वेटिंग रूम एवं कोच इंडिकेशन बोर्ड
- लालकुंआ रेलवे स्टेशन पर यात्री विश्राम गृह एवं कोच इंडिकेशन
महाराज करेंगे कैश
प्रभु हेलीकॉप्टर से गुरुवार दोपहर सवा 12 बजे सलियाना हेलीपैड पहुंचे, जहां से वह परिवर्तन यात्रा जनसभा स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूरी और भाजपा नेता अजय भट्ट मौजूद रहे। करीब एक बजे प्रभु सभास्थल पहुंचे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कर्णप्रयाग विधायक और उपाध्यक्ष विधान सभा डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह गैरसैंण में रेल मंडल खोलने की मांग करेंगे। साथ ही कर्णप्रयाग रेल लाइन और पहाड़ के लिए रेल लाइन निमार्ण की भी मांग करेंगे।
बहाना भले ही परिवर्तन रथ यात्रा को हो लेकिन गैरसैंण में उत्तराखंड भर की रेल परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
ठीक एक सप्ताह पूर्व जिस गैरसैंण को लेकर भाजपा ने गैरसैंण पर अपनी राय स्पष्ट करने को लेकर भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र में हंगामा किया। वही भाजपा सत्र के एक सप्ताह बाद और ऐन विधानसभा चुनावों से कुछ समय पूर्व गैरसैंण में प्रदेश भर की रेल योजनाओं के पत्थर लगाएगी। जिसके लिए राजकीय इंटर कालेज मैदान में सभा मंडप सज गया है।
बृहस्पतिवार को गैरसैंण कई रेल परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की पटकथा लिखेगा। यहां भाजपा के केंद्रीय रेल मंत्री कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, लेकिन गढ़वाल के लिए बहुप्रतीक्षित कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के लिए कुछ भी नहीं है।
माना जा रहा है कि रेल परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम को गैरसैंण में कर भाजपा गैरसैंण के प्रति संजीदा है यह जताने की कोशिश की जा रही है।
गैरसैंण में हो रहे विधानसभा निर्माण और अन्य कार्यक्रम की शुरूआत में तत्कालीन गढ़वाल सांसद और कांग्रेसी नेता रहे सतपाल महाराज को भी श्रेय जाता है। जबकि कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए भी महाराज के प्रयास सार्थक रहे हैं। अब महाराज भाजपा में और फिर गैरसैंण में रेल योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। माना जा रहा है कि परिवर्तन यात्रा के दौरान महाराज इसे भाजपा और खुद के पक्ष में करने के लिए कैश करेंगे।
ये होंगे अतिथि
गैरसैंण में होने वाले कार्यक्रम में कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के अलावा उत्तराखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, डा. रमेश पाखेरियाल निशंक और भगत सिंह कोश्यारी सहित भाजपा प्रदेश कई बड़े दिग्गज सम्मानित अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गैरसैंण को रेल मार्ग से जोड़ने की करेंगे मांग
बाबा मोहन उत्तराखंडी विचार मंच नरेंद्र चाकर ने कहा कि बृहस्पतिवार को गैरसैंण में होने वाले कार्यक्रम में गैरसैंण को रेल लाइन से जोड़ने की मांग की जाएगी। चाकर ने कहा कि गैरसैंण अवस्थापना विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में गैरसैंण में रेल लाइन का शिलान्यास ही नहीं बल्कि रेल लाइन से भी जुड़ना चाहिए।
देवाल में कल उमा भारती
शुक्रवार को ब्लाम मुख्यालय पर होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती सहित कई नेता भाग लेंगे। पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा सुबह ग्वालदम से यहा पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।