बदरीनाथ तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे की हेल्प डेस्क, इन नंबरों पर लें जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ के समीप हाईवे पर भूस्खलन से फंसे तीर्थयात्रियों के हरिद्वार और देहरादून पहुंचने पर उनकी मदद के लिए रेलवे ने भी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। इसके लिए हरिद्वार और देहरादून में हेल्प डेस्क भी शुरू कर दी गई है, जो यात्रियों की मदद करेगी।
शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे पर हुए भूस्खलन के चलते हजारों यात्री फंस गए। शनिवार शाम तक मार्ग सुचारु होने पर यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।
रूट बाधित होने के कारण हुई देरी की वजह से उन यात्रियों की दिक्कत और बढ़ गई है, जिन्होंने हरिद्वार व देहरादून से वापसी में गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है।
इन नंबरों पर करें कॉल
इसे देखते हुए उत्तर रेलवे के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय ने हरिद्वार और देहरादून में हेल्प डेस्क शुरू कर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। रेल यात्रियों के लिए हरिद्वार स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 9760534055, 9760534054 और देहरादून स्टेशन पर 9760534056 जारी कर दिए गए हैं।
इसके अलावा यात्री हरिद्वार में 01334-226477, 226478, 226479, 226480 और देहरादून में 0135-2624002, 2623171 पर संपर्क कर सकते हैं। नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि हरिद्वार आपदा नियंत्रण विभाग की सूचना के साथ ही मुंबई से महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन के निदेशक ने भी तीर्थयात्रियों के बारे में रेलवे से अनुरोध किया है।
शर्मा ने बताया कि जिन यात्रियों ने शनिवार का रिजर्वेशन कराया हुआ है, उन्हें रविवार को दूसरी ट्रेनों से भेजने या टिकट कैंसिल करने की स्थिति में रिफंड के लिए अधिकारियों की अतिरिक्त व्यवस्था कर दी गई है।