{"_id":"000163c13509853681507126e284f099","slug":"railway-attendant-molested-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अटेंडेंट ने छात्रा के साथ की गंदी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अटेंडेंट ने छात्रा के साथ की गंदी बात
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद मेल के थर्ड एसी में मंगलवार रात यात्रा कर रहे देहरादून के एक व्यक्ति ने रेलवे के अटेंडेंट के खिलाफ उनकी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अटेंडेंट के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज
शिकायत के बाद अटेंडेंट को थाना जीआरपी बांदीकुई ने गिरफ्तार कर लिया था। छात्रा के परिजनों की ओर से बुधवार को ट्रेन के हरिद्वार स्टेशन पर अटेंडेंट के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
पढ़ें, पिन के चक्कर में झुग्गी बस्ती के लोगों से पिट गए नेताजी
विज्ञापन
देहरादून का एक परिवार अपने बच्चों सहित राजस्थान के आबू रोड से हरिद्वार के लिए मंगलवार को अहमदाबाद मेल में सवार हुआ। छात्रा के पिता का कहना है कि वह ट्रेन के बी-3 कोच में यात्रा कर रहे थे।
अजमेर के पास नशे में धुत रेलवे के अटेंडेंट जितेंद्र राठौर ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ट्रेन के सारे अटेंडेंट एकत्र होकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।
शराब के नशे में होने की पुष्टि
छात्रा के परिजनों की ओर से जीआरपी थाना बांदीकुई में अटेंडेंट के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की। जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी का मेडिकल कराया, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पढ़ें, फौजियों पर कांग्रेस का जोर, भाजपा तलाश रही तोड़
अटेंडेंट अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से सवार हुआ था। ट्रेन के बुधवार को दोपहर 12.30 बजे हरिद्वार पहुंचने पर छात्रा के परिजनों की ओर से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अटेंडेंट जितेंद्र राठौर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई।
छात्रा के पिता का आरोप है कि ट्रेन में अधिकतर अटेंडेंट शराब के नशे में धुत थे।
पढ़ें, राजनीतिक दलों ने पार की अश्लीलता की हद
छात्रा के परिजनों की ओर से संबंधित अटेंडेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। जिससे मुख्यालय को भेजा जा रहा है। कार्रवाई करना संबंधित जोन के अधिकारियों का काम है।
- एसपी पांडे, स्टेशन अधीक्षक, हरिद्वार
इस संबंध में कोई भी सूचना या शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई ऐसी शिकायत आती है तो वह कार्रवाई करेंगे।
- नवीन चंद जुराल, थानाध्यक्ष, जीआरपी हरिद्वार