{"_id":"e4b781907d2f9b7c6e7dbbf6305eecd5","slug":"rail-security-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव दंगल से खतरे में रेल यात्रियों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव दंगल से खतरे में रेल यात्रियों की सुरक्षा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के चलते कई ट्रेनों में रेल यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। पुलिस के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने से कई ट्रेनों से पुलिस गारद हटा दी गई है।
विज्ञापन
दून वासी भी बने डकैतों का शिकार
सोमवार को गोंडा (यूपी) में ट्रेनों में हुई लूटपाट की घटना के बाद से यात्री दहशत में हैं। इसमें दून वासी भी डकैतों का शिकार बने।
सोमवार देर रात अन्य ट्रेनों के साथ ही बिहार से दून आने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस और दून से जाने वाली उपासना एक्सप्रेस में भी गोंडा के पास लूटपाट हुई।
विज्ञापन
राप्ती गंगा एक्सप्रेस में बदमाशों ने उत्तराखंड सचिवालय में सेक्शन अफसर दिनेश यादव और उनकी पत्नी से सोने के गहने और कीमती सामान लूट लिए थे।
इन ट्रेनों में कम हुई सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने से राप्ती गंगा एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सुरक्षा गारद कम की गई है। देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन में तो सुरक्षा गारद हटाई जा चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात की घटना के बाद से पुलिस और रेलवे महकमे में हड़कंप मचा है। रेलवे अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
जीआरपी थानाध्यक्ष आरपी सती ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद मामला गोंडा ट्रांसफर किया जा रहा है।