फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raids conducted on medical stores in MussoorieRaids conducted on medical stores in Mussoorie

Dehradun News: मसूरी के मेडिकल स्टोरों पर छापा, चार स्टोर बंद कराए

Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on medical stores in MussoorieRaids conducted on medical stores in Mussoorie
आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने और मेडिकल स्टोरों में औषधि विक्रय से जुड़े वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मसूरी के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुछ स्टोरों को तत्काल बंद कराते हुए दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। संबंधित संचालकों को नोटिस का जवाब देने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हरीश कुमार गोयल के निर्देश पर सेफ ड्रग्स : सेफ लाइफ अभियान के तहत की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा हुंगराकोटी के नेतृत्व में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

टीम ने हैमर्स मेडिकोज में निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाया। स्टोर में अन्य दवाइयों के साथ एक्सपायर दवाइयां भी रखी मिलीं। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं मिले। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए टीम ने स्टोर में दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी और संचालक को नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायनियर मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के दौरान एक्सपायर दवाइयों के रख-रखाव की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। अग्रवाल मेडिकोज में भी फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिली। इसके अलावा बिक्री के लिए रखी दवाइयों के साथ कई एक्सपायर दवाइयां भी पाई गईं। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए निरीक्षण टीम ने स्टोर को बंद करा दिया और दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी।
ऑप्टिशियन मेडिकल स्टोर में भी फार्मासिस्ट अनुपस्थित थी। स्टोर में एक्सपायर दवाइयों का रख-रखाव भी व्यवस्थित नहीं पाया गया। फ्रिज खराब मिला। अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने स्टोर को बंद करा दिया और दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी।

ए. जेम्स एंड कंपनी मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट और स्टोर मालिक मौजूद मिले। लाइसेंस मांगे जाने पर संचालक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पता चला कि स्टोर का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है। स्टोर के रैक में एक्सपायर दवाइयां अन्य दवाइयों के साथ रखी हुईं थीं। दवाइयों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित नहीं पाया गया। निरीक्षण टीम ने व्यवस्थाएं और वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इसे दोबारा खोलने की बात कही और दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि प्राधिकरण जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार निगरानी और जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। आने वाले समय में भी इस प्रकार के निरीक्षण और जागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed