फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raid on medical store.

दवा गोदामों पर छापे से सामने आया खतरनाक सच

Mon, 20 Jul 2015 08:35 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Jul 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
raid on medical store.

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने सोमवार को देहरादून में दवा के तीन गोदामों पर छापेमारी की। जांच में पता लगा कि इन गोदामों में साइको-ट्रापिक दवाओं के लेन देन का समुचित रिकॉर्ड नहीं रखा गया है।

विज्ञापन


गोदाम संचालकों को ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ब्योरा न देने वाले गोदाम संचालकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

दवाओं का हो रहा गलत इस्तेमाल
विभाग की टीम को शिकायत मिल रही है कि दून में बिना डॉक्टर के पर्चे के साइको-ट्रॉपिक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। कुछ लोग इन दवाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। शिकायत पर टीम ने इस तरह की दवा बनाने वाली तीन कंपनियों के गोदामों के निरीक्षण की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक अनिता भारती के नेतृत्व में टीम ने सोमवार दोपहर कांवली रोड और निरंजनपुर स्थित यूनिकेम, अब्बोट और हाइजर कंपनी के दवा वितरकों के गोदाम में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड देने के निर्देश
गोदामों में लेन देन के रिकॉर्ड के साथ ही दवाओं की एक्सपायरी डेट की भी जांच की गई। विभाग ने गोदाम संचालकों को तीन दिन के भीतर लेन देन का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा है। औषधि निरीक्षक अनिता भारती ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। टीम में पौड़ी के औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed