फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raid on casino, 24 Arrested, STF Uttarakhand and Dehradun Police Action

Raid on casino: रिसॉर्ट में चल रहे अवैध ऑनलाइन कैसिनो का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 25 गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 17 Jun 2022 04:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Jun 2022 04:44 PM IST
सार

एसटीएफ टीम और देहरादून पुलिस ने रिजॉर्ट में दबिश दी तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग कैसिनो कॉइन और ताश से जुआ खेल रहे थे। पूछताछ की गई तो पता चला कि पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा नाम के व्यक्तियों द्वारा कराई गई। 

विज्ञापन
Raid on casino, 24 Arrested, STF Uttarakhand and Dehradun Police Action
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने होर्रावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारकर हार-जीत की बाजी लगा रहे 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 23 सौ कैसिनो क्वाइंस और कैश भी बरामद करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पकड़े गए लोगों में उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लोग भी शामिल हैं। एसटीएफ के निरीक्षक अब्दुल कलाम, सहसपुर के थाना प्रभारी नरेश राठौर के नेतृत्व में बुधवार रात करीब ढाई बजे सहसपुर क्षेत्र के होर्रावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट पर छापा मारा।
विज्ञापन


अचानक पड़े छापे से रिजॉर्ट प्रबंधन और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच कुछ लोगों ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से 2.30 लाख रुपये कीमत के कैसिनो क्वाइंस और 1.22 लाख रुपये नगद और 60 ताश की गड्डियां भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विकासनगर नीरज सेमवाल ने पकड़े गए आरोपियों के हवाले से बताया कि पारस गुलाटी, कुलदीप अरोड़ा ने इस कैसिनो पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी मेें मौजूद सभी प्रकार की सामग्री भी उनके माध्यम से ही उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
 

लंबे समय से रईसों की एशगाह हैं रिर्जोट, एक अधिकारी भी साझेदार 

सहसपुर क्षेत्र का रिजोर्ट सालों से रईसों की एशगाह रहा है। इस पर कुछ अधिकारियों की भी इनायत थी। बताया जा रहा है कि इसमें साझेदार भी एक बड़ा अधिकारी है। यही कारण है कि इस पर इतने लंबे समय से किसी ने हाथ नहीं डाला। देश के कई प्रदेशों के रईस यहां पर युवतियों के साथ रंगरलियां भी मानते हैं। बुधवार रात को भी यहां से 12 युवतियां पकड़ी गई थीं। इनमें कुछ नेपाल मूल की भी बताई जा रही हैं। बुधवार रात को एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में छापा मारा था।

यहां पर 25 लोग कैसिनो में जुआ खेलते पकड़े गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और जुर्माना लेकर नियमानुसार छोड़ दिया गया। लेकिन, यह पहली बार नहीं था जब यहां पर जुआ खेला जा रहा था। देश-विदेश की युवतियों के साथ रंगरलियां मनाई जा रही थीं। सूत्रों की माने तो यहां पर लंबे समय से यह सब चल रहा था। 

कोरोना काल से पहले हर सप्ताह शनिवार और रविवार की रात में यहां पर इस तरह की पार्टियां चलती थीं। लेकिन, कोविड की बंदिशें खत्म होने के बाद ये लोग कभी भी आकर पार्टियां कर जुआ खेलते हैं। सूत्रों के अनुसार इस रिजॉर्ट में एक बड़े अधिकारी की पार्टनरशिप है। इसके चलते यहां पर ना तो पुलिस और ना ही अन्य एजेंसी हाथ डालती थी। बताया जा रहा है कि यहां पर कई प्रदेशों के अधिकारी भी अक्सर आया करते थे। 

पहली बार पकड़ा गया कैसिनो 

देहरादून में यह पहली बार है कि कैसिनो के जरिये जुआ खेला जा रहा था। इससे पहले यहां पर कुछ बुकी का नाम सामने आया था, जो जुआ खेलने के शौकीनों को गोवा तक ले जाते थे। प्रशासनिक और पुलिस की सख्ती से यह सब बंद हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने देहरादून के इस रिजॉर्ट को ही कैशिनो में तब्दील कर दिया। 

ये भी पढ़ें...International Yoga Day: माली की बेटी पीएम मोदी के साथ करेगी योग, चयन होने पर पढ़िए क्या बोली 11 साल की दीपा

कई क्षेत्रों में खुले रिजॉर्ट में होती हैं जुआ पार्टी 

शहर और आसपास के जंगलों और नदियों के किनारे सुनसान जगहों पर ऐसे तमाम रिजॉर्ट बने हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जगह इस तरह की पार्टियां होती हैं। चूंकि, उत्तराखंड में कैसिनो वैध नहीं है तो यह सब भी अवैधानिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed