हरिद्वार के दो पेट्रोल पंप में छापेमारी, यहां भी मशीन में मिली चिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों पर कम तेल डाले जाने के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ दो पेट्रोल पंपों पर छापे मारे।
इस दौरान कम तेल देने पर श्यामपुर क्षेत्र के एक पंप की ऑपरेटिव मशीन सील कर दी। जबकि भारापुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप की मशीन में लगाई गई ऑपरेटिंग चिप को संदेह पर कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा।
देर शाम जिलापूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के सेल्स अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह और बाट माप विभाग की टीम को साथ लेकर श्यामपुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
हर बार कम पाया गया तेल
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया इस पंप पर जब तेल लिया गया तो एक लीटर में मात्र 40 मिली लीटर तेल पाया गया। दो-तीन बार ट्रायल किया गया, लेकिन हर बार तेल कम पाया गया। इस पर पेट्रोल पंप की मशीन को सील कर दिया गया।
उसके बाद टीम ने भारापुर भौरी के पास स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यहां मशीन से लिया गया तेल तो पूरा पाया गया, लेकिन जब मशीन को खुलवाकर देखा गया तो उसके डिस्प्ले मीटर को ऑपरेट करने वाली चिप में वेल्डिंग नुमा टांका लगा पाया गया।
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि संदेह पर चिप को कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए चिप को आईओसी के अधिकारी को सौंप दी है। सूत्रों ने बताया भारापुर भौरी में छापे की कार्रवाई चल रही थी तो पिरान कलियर क्षेत्र में पेट्रोल पंप चलाने वाले एक भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए और पैरवी करने लगे, हालांकि टीम अपनी कार्रवाई करती रही।