फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi take meeting on uttarakhand disaster

'राज्य सरकार जल्द पूरा करे आपदा पुनर्निर्माण कार्य'

Mon, 24 Feb 2014 11:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Feb 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi take meeting on uttarakhand disaster

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आपदा के बाद पुनर्वास और पुर्निर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी चाही।

विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

परेड ग्राउंड में रैली से पहले सुबह आपदा पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पूरी कैबिनेट राहुल गांधी के साथ बैठी। इसमें सहयोगी दलों पीडीएफ के मंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन



सरकार की ओर से स्वीकृति धन जल्द मिलने के साथ ढाई सौ रुपए अतिरिक्त की मांग भी राहुल गांधी केसामने रखी गई।

बैठक के दौरान राहुल गांधी को आपदाग्रस्त क्षेत्रों केदारघाटी, उत्तरकाशी और धारचूला आदि की तस्वीरें भी दिखाई गईं जो आपदा के बाद वहां की बदहाली बयां करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी


राहुल ने बड़ी गंभीरता से आपदा केबाद की तबाही को देखा। इसके बाद सरकार की ओर से पुनर्वास और पुनर्निर्माण की कार्य योजना पेश की गई।

इसमें विजय बहुगुणा सरकार के समय में लिए गए फैसलों के साथ अभी हाल हरीश रावत की ओर से जोन में बांटकर पुनर्वास और पुनर्निर्माण का खाका भी राहुल गांधी को बताया गया।

बैठक में सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि हर हाल में 5 मई से पहले केदारनाथ मंदिर तक का पैदल मार्ग तैयार कर लिया जाएगा। बैठक में राहुल ने स्पष्ट किया कि दो तरह से निपटा जाए।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

एक स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक सहायता मिल सके। फिर इस बात की कोशिश की जाए कि टूरिस्ट सीजन से पहले ढांचा तैयार कर दें ताकि धार्मिक आस्था रखने वाले और दूरिस्ट अधिक से अधिक संख्या में उत्तराखंड आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed