{"_id":"57d1c44fc3958c7f10050fc3d064bc66","slug":"rahul-gandhi-rally-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो मोदी वाले मंच से नहीं बोलेंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो मोदी वाले मंच से नहीं बोलेंगे राहुल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून में प्रस्तावित रैली को परेड ग्राउंड में बने पुराने स्थायी मंच से संबोधित नहीं करेंगे। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निर्देश पर राहुल के लिए मैदान में नया मंच बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, विपक्ष को धूल चटाकर रावत बने चैंपियन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों और केंद्रीय एजेंसियों के अलर्ट के बाद एसपीजी ने पुराने मंच को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने इसी मंच से रैली को संबोधित किया था।
विज्ञापन
एसपीजी की टीम ने जताई आपत्ति
बुधवार तड़के एसपीजी की एक टीम दिल्ली से देहरादून पहुंची। टीम ने एसएसपी अजय रौतेला और खुफिया विभाग के अधिकारियों संग मंथन के बाद सुबह 11 बजे रैली स्थल परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया।
पढ़ें, प्रेमी ने दिया धोखा तो थाने पहुंची तीन बच्चों की मां
एसपीजी ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सुझाव दिया कि रैली के लिए स्थायी मंच के बजाय नया मंच बनाया जाए। इसके बाद दून क्लब की ओर मैन्यु फोल्ड मंच (प्लाई और पाइप का अस्थायी मंच) तैयार किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे शिक्षा मित्रों को भी वहां से हटा दिया।
होटल का भी लिया जायजा
यहां से एसपीजी टीम राजपुर रोड स्थित उस होटल में पहुंची, जहां राहुल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां भी सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।
पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रैली की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगाया जा रहा है।