फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi Dehradun Rally: Frontal organizations vigil on preparations of 16 December rally

Rahul Gandhi Dehradun Rally: 16 दिसंबर की रैली की तैयारियों को मोर्चे पर डटे फ्रंटल संगठन, लगातार लिया जा रहा फीडबैक

Wed, 15 Dec 2021 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Dec 2021 11:03 AM IST
सार

नेता प्रतीपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 के दिन को भला कौन भूल सकता है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में व जनरल मानिकशॉ के कुशल अगुवाई में भारतीय सेना ने न केवल 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को घुटनों के बल हाथ खड़ा कर आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया, बल्कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर नया बांग्लादेश बना दिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Dehradun Rally: Frontal organizations vigil on preparations of 16 December rally
राहुल गांधी - फोटो : Twitter@ inc

विस्तार

राजधानी देहरादून में गुरुवार 16 दिसंबर को आयोजित होने जा रही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पार्टी संगठन स्तर के साथ ही फ्रंटल संगठनों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी दफ्तर में अलग-अलग कमेटियों की बैठकों का दौर जारी है। इसके साथ ही जिलों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है।

विज्ञापन


तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा
पार्टी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, दीपिका पांडेय, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी आदि ने भाग लिया। इस दौरान व्यवस्थाओं से लेकर भीड़ जुटाने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कांग्रेस सेवा दल, पूर्व सैनिक विभाग ने भी बैठकें आयोजित कर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन


Rahul Gandhi Dehradun Rally: राहुल गांधी की रैली को लेकर बदले रहेंगे शहर के रूट, ये खबर पढ़कर घर से निकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रभारी देवेंद्र यादव, अध्यक्ष गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत आदि ने रैली स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जबकि रैली जागरूकता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से परेड ग्राउंड के चारों तरफ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सेवादल के कार्यकर्ताओं पर अनुशासन की जिम्मेदारी

कांग्रेस सेवा दल प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा ने बताया अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने प्रदेश कार्यालय में बैठक कर सभी सेवा दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को 16 दिसंबर की राहुल गांधी की रैली के लिए तैयार रहने को कहा है। सभी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में रैली के दौरान अनुशासन बनवाने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान महिला कांग्रेस सेवा, कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड व सभी सेवा दल के कार्यकर्ता अलग-अलग व्यवस्थाओं को संभालेंगे। 

बड़ी संख्या में भाग लेंगे पूर्व सैनिक: कै. बलबीर
पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कै. बलबीर ने रैली के संबंध में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाग लेंगे। उन्होंने सैनिक परिवारों से आग्रह किया कि वह समय से पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित कर लें। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। 

सेना के जांबाजों को सलाम करेंगे राहुल गांधी: प्रीतम 
कैंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक में नेता प्रतीपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 के दिन को भला कौन भूल सकता है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में व जनरल मानिकशॉ के कुशल अगुवाई में भारतीय सेना ने न केवल 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को घुटनों के बल हाथ खड़ा कर आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया, बल्कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर नया बांग्लादेश बना दिया। प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर को भारतीय सेना के जांबाजों को हमारे नेता राहुल गांधी सलाम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed