फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi Dehradun Rally: City routes will be changed for Rahul Gandhi's rally

Rahul Gandhi Dehradun Rally: राहुल गांधी की रैली को लेकर बदले रहेंगे शहर के रूट, ये खबर पढ़कर घर से निकलें

Wed, 15 Dec 2021 10:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 15 Dec 2021 10:03 AM IST
सार

 राहुल गांधी की रैली को ध्यान में रखकर जनता से अपील भी की गई है कि वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। ताकि, उन्हें कोई परेशानी न हो। विक्रम और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Dehradun Rally: City routes will be changed for Rahul Gandhi's rally
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून में परेड ग्राउंड में रैली करेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न रूट में बदलाव किया है। रैली के मद्देनजर परेड ग्राउंड और इसके चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए जनता से अपील भी की गई है कि वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। ताकि, उन्हें कोई परेशानी न हो। विक्रम और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं। साथ ही रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन


जीरो जोन व्यवस्था
- परेड ग्राउंड के चारों ओर (कनक चौक, लैंसडाउन चौक, कॉन्वेंट जीसस एंड मेरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पंप हाउस तिराहा) सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा।
विज्ञापन

-परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार की रेहड़ी-ठेली आदि नहीं लगेगी।
- सर्वे चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा, बल्कि आराघर /बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा ।
-बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा बल्कि घंटाघर / तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा ।
- ओरिएंट चौक और पैसिफिक तिराहा से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को घंटाघर / दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा।

Uttarakhand Election 2022: हल्द्वानी के गौलाापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मे होगी पीएम मोदी की आगामी चुनावी रैली
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट / पार्किंग व्यवस्था
- ऋषिकेश, टिहरी, थानो, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा चौक तक आ सकेगें। यहां सवारी उतारने के बाद सहस्त्रधारा क्रासिंग से थाना रायपुर से पूर्व नानकसर गुरूद्वारे के पास स्थित ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
- हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से धर्मपुर चौक से बन्नू स्कूल ग्राउंड / गुरु नानक इण्टर कॉलेज ग्राउंड में पार्क करवाया जाएगा। पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को रिंग रोड न्यू बीजेपी कार्यालय ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।
- चकराता, विकासनगर से आने वाले वाहन (बस) सवारियों को बिंदाल पुल पर उतारकर द दून स्कूल के सामने खाली भूमि पर बसों को पार्क करवाया जाएगा। साथ ही छोटे वाहन (मैक्सी / पिकअप / यूटीलिटी) बिंदाल चौक से दाहिने मुड़ते हुए तिलक रोड स्थित नगर स्वास्थ्य केन्द्र/पूर्व कार्यालय एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निकट मैदान में पार्क करेंगे। यह पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को महिन्द्रा ग्राउंड, ओएनजीसी ग्राउंड कौलागढ़ चौक में पार्क किया जाएगा।
- रूड़की एवं सहारनपुर से आईएसबीटी की ओर आने वाली बसों को सहारनपुर चौक पर रोका जाएगा। यह सभी बसें हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक पर पार्क की जाएंगी।

- मसूरी की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को दिलाराम चौक पर उतारकर न्यू कैंट रोड स्थित सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क करेंगे।
- सांसद / मंत्री / विधायक / वीआईपी के वाहनों की एंट्री सर्वे चौक से होगी एवं पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी।
-समस्त पास धारक (जिला प्रशासन की सूची अनुसार) वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी, जिसके लिए संबंधित पासधारकों के वाहन घंटाघर-दर्शनलाल चौक होकर सेंट थॉमस स्कूल के सामने गेट से लेफ्ट टर्न होकर पार्क करेंगे।

अन्य पार्किंग स्थल
- मंगला देवी पार्किंग
- पुराना बस अड्डा
- श्रीनिवास वेडिंग प्वाईंट
- लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाईंट

विक्रमों के लिये रूट / डायवर्जन व्यवस्था
-02 नंबर रूट (रायपुर रूट) के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस कर दिये जाएंगे ।
-03 नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के विक्रम धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे ।
- 05/08 नंबर रूट (आईएसबीटी रूट) के समस्त विक्रम वाहन रेलवे गेट से वापस कर दिये जाएंगे ।
- प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस कर दिये जाएंगे ।
- 01 नम्बर रूट ( राजपुर रोड) के सभी विक्रम बहल चौक से यू-टर्न लेकर वापस होंगे ।

सिटी बसों के लिये रूट / डायवर्जन व्यवस्था
- आईएसबीटी से राजपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम चौक से राजपुर की ओर जा सकेंगी।
- प्रेमनगर से रायपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम - कैनाल रोड - आईटीपार्क- सहस्त्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर जा सकेंगी ।
- रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग - आईटी पार्क - कैनाल रोड - दिलाराम न्यू कैंट रोड बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर जा सकेंगी ।
- डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसें रिस्पना पुल - आईएसबीटी - सहारनपुर चौक - प्रिंस चौक से वापस डोईवाला की ओर जा सकेंगी ।
- रायपुर से गुल्लर घाटी जाने वाली सिटी बसें रायपुर - आईएसबीटी रिस्पना-गुल्लर घाटी की ओर जा सकेंगी ।

मुख्य बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट
कार्यक्रम स्थल में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को बैरियर से आगे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
1. बहल चौक
2. धर्मपुर चौक
3. बिंदाल पुल तिराहा
4. सहारनपुर चौक
5. सहस्त्रधारा क्रासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed