फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi arrives on Uttarakhand visit will stay in Kedarnath Dham for three days from today

Rahul Gandhi kedarnath Visit: धाम पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, तीन दिन यहीं एकांत में रहेंगे

Sun, 05 Nov 2023 02:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 02:19 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी

विज्ञापन
Rahul Gandhi arrives on Uttarakhand visit will stay in Kedarnath Dham for three days from today
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। वह तीन दिन यहीं रहेंगे। रविवार सुबह राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत दिल्ली से विशेष चार्टर विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह कुछ देर में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों के जवान तैनात रहे। यह उनकी नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस बाबत एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके राहुल गांधी
राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी। राहुल गांधी केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। केदारपुरी में मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर मंदाकनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान कुटिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रात गुजार चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham:  यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है...दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये पांच खास बातें

राहुल की ये निजी आध्यात्मिक यात्रा है : माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में एक्स पर सूचना साझा की। कहा, राहुल बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं। यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि राहुल को उनकी नितांत निजी यात्रा को एकांत में पूरी करने दें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed