फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun Said- This country belongs to Raghuvar not to Babar

Bageshwar Dham: यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है...दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये पांच खास बातें

Sun, 05 Nov 2023 12:42 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:42 PM IST
सार

राजधानी देहरादून में पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आयोजित किया गया। उनके यहां पहुंचने पर सीएम धामी सहित कई मंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म को लेकर बड़ी बातें कहीं।

विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun Said- This country belongs to Raghuvar not to Babar
देहरादून में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने लोगों के पर्चे खोले और उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा।

विज्ञापन


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार से कहीं ये बातें

  • भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई
  • पर्चा तो बहाना है, असल में तुम सब को सनातनी बनाना
  • जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यों स्वीकार करें।
  • अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफन बांधकर निकलेगा
  • यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है

दून में शनिवार को पहली बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। रात 8:20 बजे धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। उन्होंने मंच को प्रणाम करते हुए हनुमानजी के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि पर्चा तो बहाना है, असल में तुम सब को सनातनी बनाना है।

विज्ञापन


 

अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफन बांधकर निकलेगा
कहा कि, सनातन के संतों को छोड़कर किसी की क्षमता नहीं है कि बागेश्वर धाम का सामना कर सके। दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमानजी के सामने टिक नहीं सकती। उन्होंने आगे कहा कि देवभूमि में कण-कण में भगवान का वास है। सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफन बांधकर निकलेगा।

ये भी पढ़ें...पर्ची दरबार, बाबा का चमत्कार: धीरेंद्र शास्त्री ने अचानक भीड़ में खड़े व्यक्ति को बुलाया, राज खोल सबको चौंकाया

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यों स्वीकार करें। यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। कहा कि उत्तराखंड में सीडीएस बिपिन रावत की धरती पर पशुपति नाथ मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि अबकी बार कम समय मिला है। देहरादून में जल्द ही पांच दिन की कथा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed