फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi address rally in uttarakhand.

रेनकोट वाले बयान पर बोले राहुल, 'मोदी जी ताक-झांक के भी हैं शौकीन'

Thu, 09 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/ ब्यूरो/ अमर उजाला, सोमेश्वर/सितारगंज
ब्यूरो/ ब्यूरो/ अमर उजाला, सोमेश्वर/सितारगंज Updated Thu, 09 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi address rally in uttarakhand.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्तिवार को सितारगंज और सोमेश्वर में दो जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके निशाने पर रहे।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस विचारधारा का ही राज चलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी को स्विस बैंक में कालाधन जमा करने वालों के नाम सामने लाना चाहिए। स्विस सरकार ने ये नाम भारत सरकार को बताए हैं।
विज्ञापन


सोमेश्वर के खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी को खबरों में रहने की आदत है। इसके बिना उन्हें नींद नहीं आती। उन्होंने बीते दिनों उत्तराखंड में भूकंप आने पर भी मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मोदी जी झांकना है तो पहले अपने दिल में झांकिए।’

rahul gandhi address rally in uttarakhand.
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी द्वारा की गई टिप्पणी पर राहुल ने कहा कि बीते दिन राज्यसभा में मोदी जी की एक और खूबी का पता चला कि वह ताक-झांक के भी शौकीन हैं। राहुल ने कहा- ‘मोदी जी झांकना है तो पहले अपने दिल में झांकिए।’

राहुल ने पीएम मोदी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनेताओं को बाथरूम में रेनकोट पहनने की कला डॉ. मनमोहन सिंह से सीखनी चाहिए। राहुल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया। उनके लिए ऐसी बातें करना प्रधानमंत्री मोदी को शोभा नहीं देता है।

उन्होंने कहा पूर्व में चाहें अटल बिहारी वाजपेयी हों अथवा डॉ. मनमोहन सिंह, कोई भी प्रधानमंत्री ऐसी बातें नहीं किया करते थे। राहुल ने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो दूसरे प्रधानमंत्रियों के बारे में तमीज से नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि पब्लिसिटी के लिए इस तरह की बातें करना अच्छी बात नहीं है।

'उत्तराखंड में कांग्रेस विचारधारा का ही राज चलेगा'

rahul gandhi address rally in uttarakhand.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

राहुल गांधी ने दोहराया कि नोटबंदी के निर्णय से आम जनता को काफी परेशानी हुई। किसान, मजदूर और गरीब लोग अपना ही पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे रहे, जबकि संपन्न कभी लाइन में नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 50 परिवारों के छह लाख करोड़ रुपए माफ करना चाहते हैं। मोदी काला धन वापस लाकर देश के हर नागरिक को 15 लाख रुपए दिलाने की बात कहते थे, जो आज तक सच नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि विजय माल्या को मोदी ने 1200 करोड़ रुपए दे दिए। ये पैसे उत्तराखंड के युवाओं को मिलते तो रोजगार की समस्या दूर हो जाती। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन नोटबंदी के फैसले से पर्यटन व्यवसाय को भी नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे। शराब को कम करने के लिए भी आने वाले समय में उचित नीति बनाई जाएगी। महिलाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस काम करेगी। राहुल ने कहा कि भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं, जबकि उत्तराखंड भाईचारे का प्रदेश है। उत्तराखंड में कांग्रेस की विचारधारा ही राज करेगी।

रावत को पांच साल के लिए सीएम बनाने की अपील

rahul gandhi address rally in uttarakhand.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

उधर, शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर) में कांग्रेस के तराई के चार प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में राहुल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। राहुल ने कहा कि उन्होंने सूट-बूट के प्रधानमंत्री की बात की तो मोदीजी ने सूट पहनना बंद कर दिया।

मोदी खोखले हैं। सिर्फ बोलते हैं जबकि मुख्यमंत्री हरीश रावत बोलते कम, काम ज्यादा करते हैं। राहुल ने कहा कि वह जब भी मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले, उन्होंने सिर्फ उत्तराखंड के विकास की ही बात की। किसानों के लिए कर्ज माफ करने के लिए मोदी से जब वे मिले तो कोई जवाब नहीं मिला।

अब मोदी आने वाले छह माह में देश के 50 अमीर परिवारों का छह लाख करोड़ माफ कर देंगे। राहुल ने करीब 28 मिनट का भाषण दिया और इसके बाद कांग्रेस के किच्छा प्रत्याशी मुख्यमंत्री हरीश रावत, सितारगंज प्रत्याशी मालती विश्वास, नानकमत्ता प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा और खटीमा प्रत्याशी भुवन कापड़ी के लिए वोट मांगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रत्याशियों का लोगों से परिचय कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed