फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raghav juyal teach shraddha and varun dance for abcd 2.

ABCD-2 में श्रद्वा और वरुण के डांस पीछे हैं ये

Sat, 20 Jun 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Jun 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
raghav juyal teach shraddha and varun dance for abcd 2.

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म एबीसीडी-2 में श्रद्वा और वरुण बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके पीछे किसी और की मेहनत है।

विज्ञापन


डीआईडी से स्लो मोशन स्टार के रूप में पहचान बनाने वाले देहरादून के राघव जुयाल इस फिल्म सेकेंड लीड रोल में नजर आएंगे। राघव ने फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और वरुण धवन को भी एक साल तक डांस सिखाया।

मुंबई से फोन पर राघव ने बताया कि उसने अपनी टीम के साथ एक दिन पहले ही फिल्म देख ली है। फिल्म देखने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर ने उसे फोन कर बधाई दी और उसके रोल की काफी तारीफ की, कहा कि तुमने बेहद ही नेचुरल किरदार निभाया है।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक रैमो डिसूजा ने भी राघव को बधाई दी। राघव ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जब डेढ़ महीने तक वो श्रद्धा और वरुण के साथ अमेरिका रहा तो तीनों ने खूब पार्टी की, मस्ती की। तीनों में अच्छी दोस्ती भी हो गई है। बताया कि इन दोनों के साथ ही काम करके ऐसा लगा जैसे मेरे कितने पुराने दोस्त हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हंसाता है किरदार

raghav juyal teach shraddha and varun dance for abcd 2.

राघव जुयाल ने बताया कि इस डांस आधारित फिल्म में उनका किरदार सभी को खूब हंसाता है। जब-जब ग्रुप के अलग होने की नौबत आती है तो वो सबको साथ लेकर चलता है। ग्रुप के सभी सदस्य उस पर बेहद भरोसा करते हैं और उसकी बात मानते हैं।

अगली फिल्म का ऑफर
राघव ने बताया कि एबीसीडी-2 से पहले वो सोनाली केबल फिल्म कर चुके हैं। इसमें उनका मुख्य किरदार था। बताया कि एक और फिल्म का ऑफर उनके पास है। जिसमें मनोज वाजपेई भी काम कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसके लिए अभी हां नहीं की है।
 
ये है प्रोफाइल
राघव के करियर की शुरुआत डीआईडी सीजन-3 से हुई। इसमें राघव टॉप-3 तक पहुंचा था। फिर भी राघव की डांस स्टाइल सबके दिलों को छू गई। राघव का खुद का बनाया स्लो मोशन डांस लोगों की पहली पसंद बन गया।

डीआईडी सीजन-4, डीआईडी सुपर मॉम्स सभी में उन्होंने कॉरियोग्राफर का काम किया। अब राघव स्टार प्लस पर आने वाले एक शो में एंकरिंग भी करते नजर आएंगे।

दिखाई फिल्म
राघव ने बताया कि गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई में मौजूद पिता दीपक जुयाल और मां अल्का बख्शी जुयाल को भी एबीसीडी-2 फिल्म दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed