फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ragging Case in medical college fine of 11.25 lakh on 44 students Uttarakhand news in hindi

Ragging: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के 44 छात्रों पर सवा 11 लाख का जुर्माना, जूनियर छात्रों के बाल काटने का मामला

Sun, 11 Dec 2022 10:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्रों ने जूनियर छात्र को वीडियो कॉल के जरिये अपशब्द कहे और उसकी रैगिंग की। इसकी जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और आरोपी छात्रों पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
Ragging Case in medical college fine of 11.25 lakh on 44 students Uttarakhand news in hindi
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग के मामले में शामिल एमबीबीएस सेकेंड ईयर के 44 छात्रों पर सवा ग्यारह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि रैगिंग के मुख्य आरोपी पर 50 हजार जबकि अन्य 43 विद्यार्थियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सभी आरोपी छात्रों को एक हफ्ते के भीतर जुर्माना जमा करना होगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्रों ने जूनियर छात्र को वीडियो कॉल के जरिये अपशब्द कहे और उसकी रैगिंग की। इसकी जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और आरोपी छात्रों पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार एनएमसी ने रैगिंग प्रकरण में न्यूनतम जुर्माना राशि 25 हजार रुपये तय की है। इस तरह कुल जुर्माने की रकम 11.25 लाख रुपये होती है। 
विज्ञापन


वीडियो कॉल करने वाले छात्र को हॉस्टल से करेंगे बाहर 
जुर्माना राशि जमा करने के लिए सोमवार को आदेश जारी हो जाएगा। संबंधित छात्रों को एक हफ्ते में राशि जमा करनी होगी। जिस सीनियर छात्र के मोबाइल से वीडियो कॉल की गई थी, उसे हॉस्टल से निकालने का फैसला किया गया है। साथ ही उसके अभिभावकों को बुलाया गया है। - डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह पहले हुई रैगिंग मामले में लगी एफआर
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मार्च 2022 में रैगिंग मामले की जांच पुलिस ने भी की थी। जांच के दौरान सबूत, बयान नहीं मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में हाल ही में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। पुलिस का कहना है कि जिस मोबाइल फोन से सिर झुकाकर चलने वाला वीडियो वायरल हुआ था, उसका आईपी एड्रस भी नहीं मिला।

ये भी पढ़ें...कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली:  मंगलौर में बवाल, पथराव और फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी, छह से ज्यादा घायल

मेडिकल कॉलेज में नौ माह पहले मार्च में रैगिंग का मामला समाने आया था, जिसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के बाल काटे गए थे। छात्र सिर झुकाकर एक लाइन में चल रहे थे। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच कर कुछ छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी का कहना है कि संबंधित मामले में छात्रों से बात की गई लेकिन उन्होंने कोई भी शिकायत नहीं की। इसके बाद इस मामले में एफआर लगा दी गई है। कहा कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रों पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed