फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली: मंगलौर में बवाल, पथराव और फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी, छह से ज्यादा घायल

Sun, 11 Dec 2022 09:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Dec 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Ruckus stone pelting and firing in Ghosipura Roorkee two youths were shot, many injured Uttarakhand news
मंगलौर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हुई मामूली कहासुनी रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। घोसीपूरा गांव में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट-पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।



गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की गई है। घोसीपुरा गांव में दो दिन पूर्व ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रधान शमशाद अली व हाकम पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों का समझौचा भी हो गया लेकिन रविवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायर किए गए। फायरिंग में अहसान व शाहरुख को गोली लग गई। अहसान को आंख के ऊपर गोली लगी है जबकि शाहरूचा के कमर में छर्रे लगे हैं।

Ruckus stone pelting and firing in Ghosipura Roorkee two youths were shot, many injured Uttarakhand news
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा मारपीट में जमशेद अली, रियाजुल, हाकम अली, हारून शेर खान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Ruckus stone pelting and firing in Ghosipura Roorkee two youths were shot, many injured Uttarakhand news
घायल - फोटो : अमर उजाला

 सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus stone pelting and firing in Ghosipura Roorkee two youths were shot, many injured Uttarakhand news
घायल - फोटो : अमर उजाला

 प्रधान जमशेद अली ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने दर्जनों राउंड फायरिंग की। इसमें उनके पुत्र अहसान को गोली लगी है।  

ये भी पढ़ें...Haridwar: घर से चोरी हुआ आठ महीने का बच्चा सकुशल बरामद, पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Ruckus stone pelting and firing in Ghosipura Roorkee two youths were shot, many injured Uttarakhand news
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed