{"_id":"5cb6d7a1bdec22140d56c153","slug":"ragging-and-physical-molestation-in-roorkee-engineering-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक की छात्रा ने वॉर्डन और सीनियर छात्रों पर लगाये गंभीर आरोप, रैगिंग और छेड़छाड़ का है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक की छात्रा ने वॉर्डन और सीनियर छात्रों पर लगाये गंभीर आरोप, रैगिंग और छेड़छाड़ का है मामला
Wed, 17 Apr 2019 10:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ भी हुई, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
झारखंड निवासी छात्रा के अनुसार चार सीनियर छात्रों ने उसकी रैगिंग ली और विरोध करने पर मारपीट की। वार्डन से मामले की शिकायत की गई तो उसने आरोपियों पर कार्रवाई की जगह छात्रा से ही मारपीट कर चुप रहने को कहा। आरोप है कि जब पूरे मामले की कॉलेज मैनेजमेंट से शिकायत की गई तो छात्रा को मेडिकली अनफिट बताकर चुप करा दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच एक छात्र ने छात्रा से छेड़छाड़ भी की। इसकी शिकायत पर भी मैनेजमेंट ने कुछ नहीं किया। इसके बाद छात्रा की सूचना पर उसके परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर मैनेजमेंट से मुलाकात की। आरोप है कि मैनेजमेंट ने छात्रा को कॉलेज से निकालने की धमकी देते हुए उनसे एक पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। उधर, संबंधित कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से इस बाबत कुछ भी कहने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
मैंने भगवानपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
-आरोप लगाने वाली छात्रा
छात्रा के पिता ने सिर्फ फोन कर शिकायत की थी। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-संजीव थपलियाल, एसओ भगवानपुर